12 साल की बहन से 3 भाइयों ने 5 महीने तक किया दुष्कर्म, अस्पताल में भर्ती होने के बाद हुआ खुलासा

मीडीया से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार गुजरात में 12 साल की बहन से 3 भाइयों ने दुष्कर्म किया। रिपोर्ट के अनुसार नवसारी जिले के उप पुलिस अधीक्षक बीएस मोरी ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि लड़की के साथ उसके 3 नाबालिग चचेरे भाइयों ने 5 महीने तक दुष्कर्म किया। लड़की को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में खुलासा हुआ कि लड़की 4 महीने की गर्भवती थी। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। सभी लड़के 18 साल से कम उम्र के हैं।

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि लड़की के पिता खेत में मजदूरी करते हैं। लड़की के साथ उसके चचेरे भाई ने सबसे पहले उस वक्त दुष्कर्म किया जब वो घर पर अकेली थी। इसके बाद उसने अपने दो अन्य भाइयों को इसके बारे में बताया। जिसके बाद इन दोनों लड़कों ने भी लड़की को डरा-धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद कई दिनों तक लड़की के साथ इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया।

कुछ दिनों पहले लड़की ने पेट में दर्द की शिकायत की। जिसके बाद उसकी मां उसे अस्पताल लेकर गईं। जहां परीक्षण के दौरान चिकित्सकों ने बताया कि लड़की 4 महीने की गर्भवती है। मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने पीड़ित परिवार और लड़की का बयान दर्ज कर मुकदमा दायर कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *