खतरनाक हो सकता है पीलिया रोग, ऐसे पहचाने लक्षण और अपनाएं ये घरेलू उपचार

पीलिया, एक ऐसा रोग है जो जानलेवा भी हो सकता है। खून में बिलीरुबिन तत्व मात्रा अधिक होने की वजह से पीलिया रोग हो सकता है। यह लाल रक्त कोशिकाओं में पाया जाता हैं। बिलीरुबिन की मात्रा अधिक होने पर यह शरीर के उत्तकों में पहुंच जाता है। इस रोग में स्किन, नाखून और आंखों का सफेद भाग पीला नजर आने लगता है, इस स्थिति को पीलिया या जॉन्डिस कहते हैं। पीलिया से पीड़ित मरीज की पेशाब का रंग भी पीले रंग का हो जाता है। पीलिया लीवर से संबंधित

» Read more

निपाह वायरस के संक्रमण को लेकर दिल्ली और आसपास के इलाकों में की गयी चेतावनी जारी, दहशत फैलाने की नहीं है जरूरत

  केरल में निपाह वायरस के संक्रमण को देखते हुए दिल्ली सहित आसपास के इलाकों में भी चेतावनी जारी कर दी गई है। केरल और दक्षिण के अन्य राज्यों से आने वाली रेलगाड़ियों में यात्रा करने वालों में जागरूकता के लिहाज से कदम उठाए गए हैं। हालांकि रेलवे अधिकारियों का कहना है कि दहशत फैलाने की जरूरत नहीं है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के निर्देश पर गठित राष्ट्रीय संचारी रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) के अगुआई में विशेषज्ञों की केंद्रीय टीम केरल में निपाह वायरस के संक्रमण की स्थिति की

» Read more

गर्म चाय के साथ स्मोक करते हैं तो 5 गुना बढ़ सकता है कैंसर का खतरा

सिगरेट पीना सेहत के लिए कितना नुकसानदेह होता है इस बात से कोई अनजान नहीं है। सिगरेट के पैकेटों पर भी उसके घातक परिणामों के बारे में छपा होता है। इसके बावजूद स्मोकिंग करने वाले लोग सिगरेट पीने से खुद को रोक नहीं पाते। सिगरेट पीने वाले अधिकांश लोगों की इसे लेकर कुछ खास आदतें होती हैं। मसलन, बहुत से स्मोकर्स सुबह सोकर उठते ही सिगरेट पीना पसंद करते हैं। उनका कहना होता है कि इससे उनका पेट सही तरीके से साफ होता है और उन्हें शौच के समय काफी

» Read more

केरल में निपाह वायरस (NiV) से मरने वालों की संख्या हुई 11, जानें क्या है NIV और कैसे करें बचाव

केरल में निपाह वायरस (NiV) से मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। केंद्र व राज्य सरकार ने निपाह वायरस के प्रकोप को नियंत्रित करने के लिए काम शुरू कर दिया है। वर्तमान में केरल के कोझिकोड व मलप्पुरम में इस वायरस के होने की पहचान की गई है। वहीं मंगलौर में भी एक संदिग्‍ध मरीज मिला है। पड़ोसी राज्‍यों को अलर्ट कर दिया गया है। केरल सरकार ने निपाह वायरल के चलते जान गंवाने वाली नर्स लिनी के पति को सरकारी नौकरी देने का प्रस्‍ताव दिया है।

» Read more

गर्मियों में स्किन और आंखों के लिए भी फायदेमंद है तरबूज, आप भी जानें ये फायदे

तरबूज एक ऐसा फल है जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ गुणकारी भी है। गर्मियों के मौसम में बाजारों में तरबूज के ढेर लग जाते हैं। इसे आप कहीं से भी खरीद सकते हैं। अक्सर लोग तरबूज को स्वाद के लिए खाना पसंद करते हैं, लेकिन इसके गुण जानेंगे तो अगली बार स्वाद नहीं, बल्कि फायदों की वजह से खरीद कर लाएंगे। इसमें 92% पानी रहता है, जिससे गर्मी के मौसम में शरीर को शीतलता और उर्जा मिलती है। इसके अलावा, यह कई रोगों से लड़ने की शक्ति भी प्रदान करता

» Read more

मधुमेह, अस्थमा और थाइरोइड जैसे रोगों से बचने के लिए करें भुजंगासन, जानिए विधि और फायदे

योग सभी के जीवन में बहुत महत्वपूर्ण है। योगा व्यायाम का प्रकार है जो, नियिमित अभ्यास के माध्यम से शारीरिक और मानसिक अनुशासन सीखने में मदद करता है। योगा शरीर और मस्तिष्क के संबंधों में संतुलन बनाने में मदद करता है। आइए आज हम आपको ऐसे योगासन के बारे में बताते हैं जिसके रोजाना अभ्यास से मधुमेह, अस्थमा और थाइरोइड जैसे कई रोगों से आसानी से बचा जा सकता है। हम बात कर रहे हैं भुजंगासन की, इसे कोबरा पोज भी कहा जाता है क्योंकि इसमें शरीर के अगले भाग

» Read more

आंखों की रोशनी से लेकर पीरियड्स तक में लाभदायक है उष्ट्रासन, जानिए विधि और फायदे

योग हमारे जीवन में बेहद जरूरी होता है। इससे अच्छा स्वास्थ्य वजन में कमी, एक मजबूत एवं लचीला शरीर, सुंदर चमकती स्किन और मन की शांति मिलती है। योग के माध्यम से शरीर, मन और मस्तिष्क को पूर्ण रूप से स्वस्थ किया जा सकता है। तीनों के स्वस्थ रहने से आप स्‍वयं को स्वस्थ महसूस करते हैं। योग के जरिए न सिर्फ बीमारियों का निदान किया जाता है, बल्कि इसे अपनाकर कई शारीरिक और मानसिक तकलीफों को भी दूर किया जा सकता है। वैसे तो योग में ऐसे बहुत से

» Read more

जानिए उन 5 घातक बीमारियों के लक्षण जो मच्छरों के काटने से होती हैं

गर्मियों में मच्छरों का प्रकोप थोड़ा ज्यादा बढ़ जाता है। ऐसे में मच्छरों से पनपने वाली बीमारियों का प्रकोप इस वक्त में काफी बढ़ जाता है। मलेरिया, डेंगू, इन्सेफलाइटिस सहित कई ऐसी बीमारियां हैं जो मच्छरों के काटने की वजह से होती हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक हर साल मच्छरों के काटने से होने वाले रोगों से तकरीबन 1 मिलियन लोगों की जान चली जाती है। आज हम आपको मच्छरों के काटने से होने वाली कुछ बीमारियों के बारे में बताने वाले हैं ताकि आप उनसे अपना बचाव करने

» Read more

गर्मियों में होठों को होती है खास देखभाल की जरूरत, ये 4 तरीके कर सकते हैं मदद

गर्मी के मौसम में हमें अपनी स्किन को लेकर खास सावधानी बरतनी चाहिए। हममें से बहुत से लोग ऐसे होते हैं जिन्हें इस बात का ख्याल रहता है और वे जब भी घर से बाहर निकलते हैं तब त्वचा पर सन्सक्रीन लगाना नहीं भूलते। तेज धूप, प्रदूषण और सूरज की हानिकारक पराबैगनी किरणों से सुरक्षा के लिए त्वचा का विशेष ध्यान देना जरूरी है। इनमें होंठ हमारे शरीर की सबसे कोमल त्वचाओं में से एक हैं। हानिकारक पराबैगनी किरणों से इन्हें बचाने के लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना

» Read more

बालों को सफेद होने से रोकता है सरसों का तेल, बनाता है मजबूत और घने

स्वस्थ लंबे और घने बालों के लिए आजकल बाजार में कई तरह के प्रोडक्ट्स मौजूद हैं। केमिकल्स से भरपूर ये प्रोडक्ट्स सिर्फ बालों को फायदा ही नहीं पहुंचाते बल्कि कई तरह की समस्याएं भी देते हैं। ऐसे में इनके ज्यादा इस्तेमाल से बचना चाहिए और प्राकृतिक तरीकों के इस्तेमाल की कोशिश करनी चाहिए। सरसों का तेल इसके लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है। सरसों का तेल बालों को लंबा करने में तो मददगार होता ही है साथ ही यह स्कैल्प को पोषण देने का भी काम करता है। इसमें

» Read more

रात में नहीं आती नींद तो रोज करें ये तीन आसन, मिल सकता है अनिद्रा से छुटकारा

आज की जीवनशैली में अनिद्रा एक गंभीर समस्या है। इसमें व्यक्ति को नींद आने, अच्छी नींद लेने तथा सोए रहने में काफी दिक्कत होती है। इस बीमारी से ग्रस्त लोग थकान, ऊर्जा में कमी, एकाग्रता में कमी, मूड खराब होना आदि दिक्कतों से दो-चार होते हैं। इससे बचने के लिए आप योगा का सहारा ले सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे आसनों के बारे में बताने वाले हैं जो अनिद्रा की समस्या से निपटने में आपकी मदद कर सकते हैं। विपरीत करणी आसन – सबसे पहले लेटकर एड़ी और

» Read more

खुद देखें अपनी आंख, मुंह, पैर, नाखून और त्वचा के ये लक्षण, बच सकती है जिंदगी

आधुनिक जीवनशैली के कारण आजकल कम उम्र से ही कुछ सेहत संबंधी दिक्कतें परेशान करने लगी हैं। कुछ दर्द व तकलीफें बेहद सामान्य से हो गए हैं। पर कई बार सेहत का हाल बताने वाले ये लक्षण उतने सामान्य नहीं होते, जितना आप समझते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि कोई भी रोग अचानक नहीं बढ़ जाता। हमारा शरीर लगातार उसके संकेत दे रहा होता है, जिन्हें हम अपनी व्यस्तताओं के बीच नजरअंदाज कर देते हैं। रोग पर हमारा ध्यान तब जाता है, जब समस्या हाथ से निकल जाती है।

» Read more

World Health Day 2018 Quotes: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर इन Slogans और Images का इस्तेमाल कर लोगों को सेहत के प्रति करें जागरूक

विश्व भर में के स्वास्थ्य के महत्व की ओर लोगों का ध्यान आकृष्ट कराने के लिए हर साल 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। सबसे पहले इसे 1950 में मनाया गया था। इसी के बाद से हर साल इसे मनाने की परंपरा शुरू हुई थी।इस दिन डबल्यूएचओ के द्वारा अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न प्रकार के खास विषय पर आधारित कार्यक्रम इसमें आयोजित होते हैं। दुनिया भर में आज के दिन विभिन्न स्वास्थ्य संगठनों सहित सरकारी, गैर-सरकारी, एनजीओ के द्वारा

» Read more

जानिए तेज गर्मी में ठंडा पानी पीना सेहत के लिए क्यों होता है हानिकारक, क्या होते हैं नुकसान

गर्मी के मौसम में ठंडे पानी से ही प्यास बुझती है। बाहर की तेज धूप झेलकर आया हुआ कोई भी व्यक्ति घर में घुसते ही ठंडे पानी की मांग करता है। लेकिन क्या आपको पता है, गर्मियों में ठंडा पानी पीना आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। आयुर्वेद भी इसे अनहेल्दी आदत मानता है। द कंप्लीट बुक ऑफ आयुर्वेदिक होम रेमेडीज़ में इससे संबंधित निर्देश है कि गर्मियों के मौसम में बहुत ज्यादा ठंडा पानी पीने से पाचन क्रिया पर बुरा असर पड़ता है। इसका कारण है कि ठंडा

» Read more

एचाईवी के इन 6 शुरुआती लक्षणों का ईलाज कम कर सकता है एड्स का खतरा

एचाईवी संक्रमण के एड्स में बदलने से पहले उसका उपचार करना जरूरी होता है। ऐसा करने से एड्स की संभावना को कम किया जा सकता है। समय रहते अगर एचआईवी संक्रमण का पता लग जाए और उसका इलाज कर दिया जाए तो हो सकता है कि नौबत एड्स तक आए ही नहीं। लेकिन इसके लिए एचआईवी के प्रारंभिक लक्षणों को पहचानना जरूरी है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही लक्षणों के बारे में बताने वाले हैं जिनसे आप एचाईवी को शुरुआती चरण में ही पहचान सकते हैं। बुखार – बुखार

» Read more
1 2 3 4 5 11