Viral Video: मुंह में जलती सिगरेट लेकर डूबती महिला को बचाया, फिर पानी में ही लगाने लगा कश

सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में कोरिया की हान नदी के किनारे अधेड़ उम्र का एक शख्स सिगरेट पी रहा है और उसी वक्त नदी में डूबती महिला उससे मदद की गुहार लगा रही है। शख्स भी तुरंत मुंह में सिगरेट दबाए महिला के मदद के लिए नदी में कूद गया और उसे बचाने में जुट गया। कुछ ही देर में उसने महिला को सुरक्षित बचा लिया, मगर मुंह लगी सिगरेट पर पानी की बूंद नहीं आने दी। शख्स महिला की जान बचाने के बाद बड़े आराम से पानी में सिगरेट पी रहा है।

वायरल वीडियो के मुताबिक कुछ देर बाद अन्य लोग भी तुरंत महिला की जान बचाने के लिए पहुंचे और छड़ी की मदद से महिला को नाव में बैठाया गया। वीडियो में इस दौरान भी शख्स को सिगरेट पीते हुए साफ देखा जा सकता है। जानकारी के मुताबिक महिला की जान बचाने वाले शख्स का नाम यांग है जो इलाके का लाइफगार्ड है।

वहीं पानी में डूब रही महिला को यांग ने सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया तो उसने कई बार उन्हें और उनकी टीम को शुक्रिया कहा। महिला ने कहा कि वो दोबारा कभी नदी में नहीं उतरेगी। महिला ने आगे बताया कि उसके पैर में दर्द हो रहा था इसलिए वह पानी में पैर धोना चाहती थी। मगर जैसे ही नदी के करीब पहुंची उसका पैर फिसल गया और वह नदी में गिर गई। जान बचने के बाद महिला ने कहा, ‘लाइफगार्ड का शुक्रिया, उन्होंने मेरी जान बचाई।’बता दें कि सोशल मीडिया में भी वीडियो खूब वायरल हो रहा है। यूजर्स लाइफगार्ड यांग की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *