अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों पर युवराज सिंह की पत्नी हेजल कीच ने दिया ये जवाब

युवराज सिंह और हेजल कीच ने पिछले साल नवंबर में शादी की थी। दोनों ने बाली में सगाई करके सभी को चौंका दिया था। इसके बाद साल 2016 में लोगों की मौजूदगी में चंडीगढ़, गोवा और दिल्ली में दोनों ने शादी और रिसेप्शन की। शादी के मौके पर युवराज के क्रिकेटर साथी उन्हें चीयर करने के लिए मौजूद थे। कोई विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को डांस फ्लोर पर डांस करते हुए कैसे भूल सकता है। इस कपल का डांस वीडियो उस समय काफी वायरल हुआ था। शादी के तुरंत बाद सभी लोग युवराज और हेजल से उनकी फैमिली प्लानिंग के बारे में सवाल करने लगे थे। इन अफवाहों को उस समय बल मिला जब कल एयरपोर्ट पर एक्ट्रेस को ढीले-ढाले कपड़ों में देखा गया।

इसके बाद से खबरें आने लगीं कि हेजल प्रेग्नेंट हैं। हालांकि उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों को खारिज कर दिया। हेजल ने पिंकविला से बात करते हुए कहा- नहीं मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं। इसके बाद उन्होंनो बताया कि परिवार को शुरू करने को लेकर उनके और युवराज के क्या प्लान हैं। उन्होंने कहा- अभी तक कुछ सोचा नहीं है। यह तभी होगा जब उसे होना होगा बिलकुल जैसे हमारी शादी हुई। यह किस्मत है। मुझे नहीं पता कि यह कैसे होगा। अगर मैं प्रेग्नेंट होती हूं तो पता नहीं वो साथ होंगे कि नहीं क्योंकि उन्हें बहुत ज्यादा यात्रा करनी पड़ती है। युवराज इस समय काफी बिजी हैं। इसकी वजह है भारतीय क्रिकेट टीम का काफी सारे टूर्नामेंट में हिस्सा लेना।

हेजल कीच ने कहा- मुझे लगता है हम काफी खुश हैं और हम दोनों के पास शादी की सिक्योरिटी है। आपको पता है वो अब काफी बिजी रहते हैं। इसी वजह से शादी के बाद मैंने उन्हें मुश्किल से देखा है। हम दोनों पहले की तरह ही हैं। इस मामले में हम काफी पारदर्शी हैं। जुलाई में हेजल अपने पति को चीयर करने के लिए जमैका पहुंची थी।

जहां हेजल के साथ जहीर खान की मंगेतर सागरिका घाटगे साक्षी धोनी (महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी) और आएशा धवन (शिखर धवन की पत्नी) भी साथ थीं। हेजल और सागरिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से तस्वीरें शेयर की थी। जिनमें चारों कभी फनी एक्सप्रेशन्स देती तो कभी पोज देती नजर आ रही थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *