अमेठी के डीएम ने राहुल गांधी से की दौरा टालने की गुजारिश, कहा- मुहर्रम और दुर्गा पूजा में व्‍यस्‍त रहेगी पुलिस

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी से सांसद हैं। हाल ही में जब उन्होंने वहां जाना चाहा, तो प्रशासन ने उन्हें अनुमति नहीं दी। जिले में कानून-व्यवस्था बरकरार रखने के लिए प्रशासन ने दौरा टालने के लिए कहा है। जिलाधिकारी ने इस बाबत पत्र लिख कर पार्टी को जानकारी दी।

अमेठी में चार अक्टूबर से छह अक्टूबर के बीच राहुल का भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित था। लेकिन दुर्गा पूजा, दशहरा और मोहर्रम के त्योहार भी इसी बीच होने थे। प्रशासन के मुताबिक पांच अक्टूबर को जिले में कई जगह ये त्योहार संपन्न होंगे, जिससे भारी पुलिस बल को उसी में लगाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *