अलका लांबा का ट्वीट- गाय मां के नहीं आते पीरियड्स, इसलिए सैनिटरी पैड्स GST से नहीं हुए बाहर, भड़के लोग

अलका लांबा के एक ट्विट पर कई यूजर्स ट्विटर पर भड़क गए हैं। आप विधायक अलका लांबा ट्विटर पर काफी सक्रिय हैं। समय समय पर अपने विचार ट्विटर पर रखती रहती है। उन्हें कटाक्ष करने वाली शैली कई बार लोगों को भड़का भी देती हैं। ऐसी ही एक किस्सा तब हुआ जब हाल में वित्त मंत्री द्वारा जीएसटी के स्लैब में की गए बदलाव की जानकारी दी थी। हाल ही में सरकार ने जीएसटी स्लैब में बदलाव करते हुए कई महत्वपूर्ण चीजों के दाम घटाए हैं। इसी बात पर ट्वीट करते हुए अलका ने सैनिटरी पैड्स में कर ना घटाने पर सरकार की आलोचना की। लेकिन उनकी आलोचना का ढंग इतना विवादित था कि कई लोगों को पसंद नहीं आया। अलका ने लिखा कि,” गाय मां है, पर पीरियड्स नहीं आते, आते तो भक्त लोग मोदीजी जेटली जी को कह कर सैनिटरी पैड्स को जीएसटी से बाहर करवा देते, पुरुष प्रधान सोच”

इस तरह सैनिटरी पैड्स को गाय से जोड़ देना कई यूजर्स के गले नहीं उतरा और अलाक को जमकर ट्रोल किया गया। कई लोगों ने उनके ट्वीट हिन्दु विरोधी बताते हुए उनकी और आप पार्टी की जमकर आलोचना की। इससे कुछ दिन पहले अलका तब भी सुर्खियों मे ंआ चुकी हैं जब उत्तर प्रदेश के दौरे के दौरान उनपर कथित पथराव किया गया था। अलका चांदनी चौक से आप विधायक है इससे पहले कांग्रेस में भी रह चुकी हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *