असदुद्दीन ओवैसी से भिड़े संबित पात्रा, कहा- रोहिंग्या अगर मुसलमान ना होते तो आप दूसरा रास्ता नापते नजर आते

देश में इस वक्त रोहिंग्या मुसलमानों को लेकर हल्ला मचा हुआ है। देश के कई राजनीतिक दलों और संगठनों का कहना है कि इनको भारत में रहने की जगह दी जानी चाहिए। वहीं सरकार का कहना है कि रोहिंग्या मुसलमान अवैध प्रवासी हैं और कानूनी तौर पर इन्हें देश से बाहर किया जाना चाहिए। गृह मंत्रालय ने साफ तौर पर कहा है कि रोहिंग्या मुसलमानों को भारत जगह नहीं देगा और उन्हें म्यांमर वापस लौटा देगा। सीमा पर सरकार ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है। इन सबके बीच एक टीवी डिबेट शो में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा भड़क गए। संबित पात्रा ने असदुद्दीन ओवैसी पर झल्लाते हुए ये तक कह दिया कि अगर रोहिंग्या शब्द के आगे मुसलमान नहीं लगा होता तो आप भी दूसरा रास्ता नापते नजर आते।

दरअसल हुआ ये कि हिंदी न्यूज़ चैनल आज तक पर रोहिंग्या मुसलमानों को भारत में शरण देने को लेकर एक डिबेट शो रखा गया था। इस शो में तमाम अन्य लोगों के साथ ही AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा भी मौजूद थे। शो में बहस के दौरान रोहिंग्या शरणार्थियों की बात पर हिंदू-मुसलमान की बात सुन बीजेपी संबित पात्रा थोड़े बौखला गए थे। मामला तब बिगड़ा जब असदुद्दीन ओवैसी ने भी संबित पात्रा को टोकते हुए कह दिया कि आप लोग रोहिंग्या के मुद्दे को हिंदू मुसलमान से क्यों जोड़ रहे हैं।

असदुद्दीन ओवैसी की बात सुनते ही संबित पात्रा भड़क गए। संबित पात्रा ने AIMIM प्रमुख को लगभग चुप कराते हुए ये तक कह दिया कि अगर रोहिंग्या शब्द के आगे मुसलमान नहीं लगा होता तो आप भी इतना नहीं छटपटाते और दूसरा रास्ता नापते नजर आते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *