आखिर राहुल गांधी ने बता ही दिया, 3-4 लोगों की टीम करती है उनके ट्वीट, मगर आइडिया वही देते हैं

हाल के दिनों में ऑफिस ऑफ राहुल गांधी यानी कांग्रेस उपाध्यक्ष का ट्विटर हैंडल काफी सक्रिय दिखने लगा। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी सोशल मीडिया में एक नए अवतार में सामने आए हैं, अब वह मोदी सेना को उनकी ही भाषा में जवाब देने में सिद्धहस्त होते जा रहे हैं। राजनीतिक तौर पर सबसे ज्यादा प्रताड़ित चेहरा माने जाने वाले राहुल गांधी आज अपने विरोधियों को जैसे उनके ही हथियार से परास्त करते दिख रहे हैं। आज उनके ट्वीट्स सबसे ज्यादा रीट्वीट हो रहे हैं। सबसे ज्यादा लाइक किये जा रहे हैं। लोगों के मन में ये सवाल उठने लगा है कि आखिर कौन है वह जिसने सोशल मीडिया में कांग्रेस के कुंद हथियार को एक नई धार मुहैया करा दी है। सोशल मीडिया से लेकर मीडिया तक में इस बात की चर्चा होने लगी कि आखिर राहुल गांधी सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म पर इतना शानदार परफॉर्म कैसे कर रहे हैं।

अब चुनाव प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे कांग्रेस उपाध्यक्ष ने खुद इसका जवाब दिया है। उन्होंने कहा, ‘ट्वीटर में क्या लिखना लिखना हैं, इसका सुझाव में खुद देता हूं। हालांकि ट्वीट मेरी टीम करती है।’ उन्होंने आगे कहा कि राजनीतिक ट्वीट वो खुद करते हैं। तीन-चार लोगों की टीम है जिसे वो सुझाव देते हैं। उसे ठीक करके ट्वीट किया जाता है। बर्थडे और शुभकामना जैसे ट्वीट राहुल गांधी खुद नहीं करते। इनपर बस अपना इनपुट देते हैं और ट्वीट टीम करती है। लेकिन राजनीतिक ट्वीट पूरी तरह से राहुल गांधी करते हैं।

इस राहुल गांधी गुजरात के 6 जिलों में चुनाव प्रचार करेंगे। इस दौरान वह कई जनसभाएं और रैलियां करेंगे। इससे पहले राहुल सौराष्ट्र, सेंट्रल गुजरात और दक्षिण गुजरात का चुनावी दौरा कर चुके हैं। शनिवार को राहुल बनासकाठा के मशहूर अंबाजी मंदिर भी गए थे। वहां उन्होंने आरती की और साथ ही वह गांधीनगर के अक्षरधाम मंदिर भी गए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *