आप के पूर्व मंत्री ने इशारों में साधा अरविंद केजरीवाल पर निशाना, नया नाम दिया- ‘घुंघरू सेठ’

आम आदमी पार्टी के पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा ने इशारों में अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला है। कपिल मिश्रा ने ट्वीट कर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ‘घुंघरू सेठ’ बताया है। साथ ही ट्वीट में कपिल मिश्रा ने ये भी बताया है कि इस साल ‘घुंघरू सेठ’ ने मफलर क्यों नहीं पहना। आपको बता दें कि पिछले साल कपिल मिश्रा को मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया गया था। कपिल मिश्रा पर अपने मंत्रालय को ठीक से ना चलाने को लेकर आरोप लगे थे। हालांकि कपिल मिश्रा का कहना है कि उन्हें अरविंद केजरीवाल के भ्रष्टाचार के बारे में पता चल गया था इसलिए उन्हें बर्खास्त कर दिया गया। मंत्री पद से बर्खास्तगी के बाद से ही कपिल मिश्रा अरविंद केजरीवाल पर लगातार हमला बोलते आ रहे हैं। सोमवार को भी उन्होंने ऐसा ही एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में कपिल मिश्रा ने साफ तौर पर अरविंद केजरीवाल का नाम तो नहीं लिया लेकिन इशारों में हमला बोल दिया। कपिल मिश्रा ने ट्वीट किया – घुंघरू सेठ ने मफलर नहीं पहना इस साल, नोटों की गर्मी से ही काम चल गया।

कपिल मिश्रा का ये ट्वीट आते ही तमाम दूसरे यूजर्स भी अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधने लगे। लोग लिखने लगे कि घुंघरू सेठ को चंदे की गर्मी आ गई है इसलिए अब मफलर क्यों पहनेंगे। आपको बता दें कि अरविंद केजरीवाल अपने राजनीतिक जीवन में अपने मफलर के लिए काफी मशहूर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *