इसके जरिए जान सकते हैं व्यक्ति का स्वभाव, जानिए क्या होता है बर्थमार्क

शरीर पर निशान होने के अर्थ कुछ भी हो सकते हैं, कुछ लोगों का मानना है कि बर्थमार्क पूर्वजन्म से संबंधित होता है। वैज्ञानिकों के अनुसार बर्थ मार्क जेनेटिकली होते हैं। यदि माता-पिता के शरीर के किसी हिस्से पर निशान है तो संभवतः बच्चे के शरीर पर भी वो निशान हो सकता है। डॉक्टरों का मानना है कि गर्भधारण के समय माता की गतिविधियों के कारण बच्चे के शरीर पर निशान बन जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र में इसे लेकर कुछ अलग मान्यताएं हैं कि बर्थमार्क का कई बार सौभाग्य लेकर आता है तो कई बार दुर्भाग्य, ये इस बात पर निर्भर करता है कि मार्क या निशान किस हिस्से पर है। कई लोग जानना चाहते हैं कि बर्थ मार्क का हमारे स्वाभाव पर क्या असर पड़ता है तो आज हम बताने जा रहे हैं कि शरीर के अलग-अलवग हिस्सों पर बर्थ मार्क का क्या अर्थ हो सकता है।

-पेट पर बर्थ मार्क है तो इसका अर्थ हो सकता है कि आप बहुत लालची और हमेशा अपने बारे में सोचने वाले व्यक्ति हो सकते हैं।

– मुंह के पास किसी भी तरह का जन्मचिन्ह होने का अर्थ होता है कि व्यक्ति अधिक बोलता है। इसके साथ ही वो संवेदनशील प्रकृति वाले होते हैं। अपनी वाक्पट्टुता के कारण वो धन अर्जित कर सकते हैं और उनके पास धन की कमी नहीं रहती है।

– गालों पर बर्थमार्क होने का अर्थ होता है कि व्यक्ति बहुत जुनूनी है, इसके साथ उसमें अधिक कामुकता है। जिन लोगों के उल्टे गाल पर बर्थमार्क होता है उनका जीवन अवसादपूर्ण रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *