इस गांव में ‘हीरो’ माना जाता है भगोड़ा विजय माल्‍या, जानिए एक आरोपी को यहां क्‍यों मिलती है इतनी इज्‍जत

भारत से फरार चल रहे विजय माल्या लंदन के नजदीक बसे एक गांव का ‘हीरो’ बन गये हैं। इस गांव के लोग माल्या के भारत में प्रत्यपर्ण के सख्त खिलाफ हैं। भारत के सरकारी बैंकों का लगभग 9 हजार करोड़ रुपये हड़पने का आरोपी विजय माल्या लंदन से 48 किलोमीटर दूर टेविन नाम के एक गांव में रहता है। भारत के लोगों के लिए कहने को तो ये गांव हैं लेकिन यहां पब, पूल जैसी सारी मॉडर्न सुविधाएं हैं। आखिर माल्या इस गांव में इतना पॉपुलर क्यों है? इसका जवाब है विजय माल्या की शाहखर्ची। जी हां, विजय माल्या पर भले ही भारत की कानूनी एजेंसियों का शिकंजा कस रहा हो लेकिन ऐसा नहीं है कि इससे उसके गुरबत भरे दिन आ गये हैं। लंदन में क्रिसमस की तैयारियां शुरू हो गईं है। इसी सिलसिले में माल्या ने इस गांव के वाशिंदों के लिए 13 लाख रुपये में क्रिसमस ट्री खरीदा है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक 2 हजार की आबादी वाले इस गांव में माल्या काफी लोकप्रिय हैं। रोज एंड क्राउन पब के बारमैन कहते हैं कि वे इस गांव के लिए धरोहर के समान हैं, हम लोग उन्हें इस गांव में पाकर खुश हैं।

भारत में विजय माल्या की लाइफ स्टाइल पेज-3 गॉसिप की हॉट टॉपिक हुआ करती थी। 

टेविन गांव में कार रेसिंग के काफी शौकीन हैं। इस लिहाज से विजय माल्या के रूप में उन्हें इस एडवेंचर स्पोर्ट्स का एक प्रमोटर मिल गया है। लेविस हेमिल्टन नाम के एक शख्स ने कहा कि टेविन में क्लासिक कार शो होता है और हमलोग माल्या कारों के प्रति माल्या के शौक को जाकर बेहद खुश हैं। बता दें कि विजय माल्या सहारा फोर्स इंडिया एफ वन के को ऑनर भी हैं। यहां एक बार में काम करने वाले शख्स का कहना है कि यहां के लोग जानते हैं कि माल्या किसी परेशानी में हैं, लेकिन उनके मुताबिक परेशानी किसी को भी हो सकती है और वह जल्द ही इस संकट से बाहर आएंगे। इससे पहले दिवाली के मौके पर विजय माल्या ने अपने घर की पार्टी में स्थानीय लोगों को बुलाया था। उनकी मेहमाननवाजी की स्थानीय लोगों ने जमकर तारीफ की। रिपोर्ट के मुताबिक विजय माल्या ब्रिटेन में रईस अंग्रेजों की की बिरादरी में शामिल हो गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *