उत्तर-पूर्व दिशा में लगाया जाता है पौधा, जानें विष्णु पुराण अनुसार क्या हैं तुलसी के फायदे

प्राचीन काल से तुलसी को घर में रखा जाता है। तुलसी के बहुत महत्वपूर्ण माना जाता रहा है। हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे की पूजा की जाती है। तुलसी के पौधे को हिंदू धर्म में पवित्र और धार्मिक पौधा माना जाता है। कई धार्मिक कथाओं में तुलसी का जिक्र किया गया है। तुलसी के पौधे के बारे में ज्योतिषियों का कहना है कि तुलसी का पौधा घर में बहुत शुभ होता है। तुलसी को भगवान कृष्ण के भोग में रखना जरूरी माना जाता है। हर रोज घर में तुलसी के पौधे के नीचे दीपक रखने से सुख-समृद्धि आती है। घर में लगाया गया तुलसी का पौधा समृद्धि लाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि तुलसी का पौधा किस जगह पर लगाना शुभ होता है।

आंगन- घर के आंगन में तुलसी का पौधा घर के दरवाजे के ठीक सामने होना लाभदायक माना जाता है। विष्णु पुराण के अनुसार मुख्यद्वार के सामने लगा तुलसी का पौधा जल चढ़ाने और उसके सामने दीपक लगाने से घर की सुख-समृद्धि बनी रहती है। इसस घर में नकारात्मकता प्रवेश नहीं कर पाती है।

उत्तर-पूर्व दिशा- घर के उत्तर-पूर्व कोने में तुलसी का पौधा लगाने से वास्तुदोष दूर होता है। वास्तुशास्त्र के अनुसार माना जाता है कि इस कोने को घर में सकारात्मक ऊर्जा का केंद्र माना जाता है। घर के इस कोने को साफ करके तुलसी का पौधा लगाना शुभ माना जाता है।

तुलसी की परिक्रमा- तुलसी के पौधे को जल चढ़ाकर परिक्रमा करने से ना घर में सुख-शांति रहती है बल्कि धन की वृद्धि भी होती है। माना जाता है कि तुलसी के पौधे से निकलने वाली ऊर्जा से शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत होता है।

भगवान को तुलसी का भोग- घर में तुलसी का पौधा लगाने का मुख्य कारण भगवान के भोजन में तुलसी के पत्तों का इस्तेमाल। भगवान विष्णु को तुलसी अतिप्रिय है और इसी के साथ तुलसी के पत्तों का वैज्ञानिक कारण है कि वो दमा, कैंसर जैसी बीमारियों को दूर रखता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *