एक और बीजेपी नेता ने अनुष्का, विराट पर साधा निशाना-हनीमून तो कश्मीर में मनाते

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड स्टार अनुष्का शर्मा अब एक और भाजपा नेता ने निशाना साधा है। कश्मीर में पार्टी नेता राकिफ वाणी ने हनीमून के लिए विदेश जाने पर तंज भरे शब्दों में कहा है कि विराट और अनुष्का, जिन्हें उनके प्रशंसकों प्यार से ‘विरूश्का’ कहते हैं, हनीमून के लिए फिनलैंड जा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि भारत में कई अन्य खूबसूरत जगहे थीं, जिन्हें ये कपल अपने हनीमून के लिए चुन सकता था। क्योंकि हनीमून के लिए कश्मीर, ‘जिसे धरती का स्वर्ग कहते हैं’ सबसे खूबसूरत जगह है। इसलिए उन्हें अपना हनीमून तो यहां मनाना चाहिए था। इससे हमारा पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

बता दें कि इससे पहले एक भाजपा विधायक ने इटली में शादी करने को लेकर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पर निशाना साधा था बीजेपी विधायक ने उन दोनों की देशभक्ति पर ही सवाल उठा दिए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मध्य प्रदेश के गुना से बीजेपी विधायक पन्ना लाल शाक्य ने पूछा है कि विराट और अनुष्का ने भारत में शादी क्यों नहीं की। ऐसी क्या जरूरत थी कि दोनों ने इटली जाकर ब्याह रचाया। विराट और अनुष्का पर निशाना साधते बीजेपी विधायक पन्ना लाल शाक्य का वीडियो भी मीडिया में आया है।

इस वीडियो में वह कह रहे हैं कि इस देश में भगवान राम का, कृष्ण जी का, विक्रमादित्य के साथ ही युधिष्ठिर का भी विवाह हुआ है। हमारी आपकी भी यहीं होगी लेकिन वो विदेश गया शादी के लिए। अरबों रुपए वह यहां से कमाता है, शोहरत यहां से कमाता है और चला गया विदेश में। आपको बता दें कि लंबे लव अफेयर के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली 11 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध गए। दोनों ने भारतीय मीडिया से दूर जाकर इटली के मिलान शहर में सात फेरे लिए।

भारत के बाहर जाकर गुप चुप ब्याह रचाने वाले विराट-अनुष्का की शादी में सिर्फ घर वाले और करीबी ही शामिल हुए थे। अब 26 दिसंबर को दोनों की शादी का ग्रैड रिसेप्शन होना है। दिल्ली के एक पांच सितारा होटल में यह रिसेप्‍शन होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *