एलफिंस्टन स्टेशन भगदड़ के पीछे भीड़ को ही रेल मंत्री ने ठहराया जिम्मेदार, कहा- हादसा ओवरब्रिज से नहीं हुआ

मुंबई के एलफिंस्टन स्टेशन हादसे पर रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा बड़ा बयान आया है। उन्होंने हादसे के पीछे भीड़ को ही जिम्मेदार ठहराया है। शुक्रवार को वह बोले कि हादसा ओवरब्रिज से नहीं भीड़ के कारण हुआ। सिन्हा हादसे को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में थे। उन्होंने कहा कि “फुटओवर ब्रिज टूटा होता, तो बात समझ में आती। वह भारी भीड़ के बाद भी टूटा नहीं। जो हादसा हुआ वह भगदड़ के कारण हुआ है।”

वहीं, एक भाजपा प्रवक्ता ने भी हादसे के पीछे भीड़ को ही जिम्मेदार बताया। खुद को भाजपा युवा मोर्चा से जुड़ा होने वाली अमृता भिंडर ने ट्वीट किया, “एलफिंस्टन स्टेशन पर भगदड़ में 60 लोग घायल हुए। 22 लोगों की मौत हुई? लोगों को भी इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए।”

मुंबई स्थित एलफिंस्टन स्टेशन पर मची भगदड़ में 25 लोगों की मौत हो गई। जबकि 40 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इलाज के लिए उन्हें फौरन पास के अस्पलात ले जाया गया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *