ऐश्वर्या रॉय से नहीं बल्कि करिश्मा कपूर से होने वाली थी अभिषेक बच्चन की शादी, पढ़िए पूरी कहानी

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या रॉय की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक है। अभिषेक और ऐश्वर्या की जोड़ी समय-समय पर किसी ना किसी वजह से मीडिया की सुर्खियों में आती रहती है। आज अभिषेक और ऐश्वर्या एक बेटी है, जिनका नाम आराध्या है। आराध्या का जन्म 16 नवंबर 2011 को हुआ था। आराध्या फिलहाल छह साल की हैं और जल्द वो अपना सातवां जन्मदिन मनाने वाली हैं। लेकिन, इन सबके बीच क्या आप जानते हैं कि ऐश्वर्या रॉय से पहले अभिषेक बच्चन की शादी करिश्मा कपूर से होने वाली थी। अभिषेक और करिश्मा की सगाई भी हो चुकी थी। आइए जानते हैं अभिषेक और करिश्मा की सगाई टूटने और अभिषेक की जिंदगी में ऐश्वर्या की एंट्री की पूरी कहानी।

एक समय था जब अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर की लव स्टोरी सारी दुनिया जानती थी।

वैसे अभिषेक और करिश्मा एक-दूसरे को बचपन से जानते थे, लेकिन इनके प्यार की शुरुआत अभिषेक की बहन श्वेता की शादी के बाद हुई।

अभिषेक की साल 2000 में आई पहली फिल्म ‘रिफ्यूजी’ में उनके अपोजिट करिश्मा की छोटी बहन करीना थीं। सेट पर करिश्मा अभिषेक से मिलने आया करती थीं।

ऐसा बताया जाता है कि करीना कपूर इस दौरान अभिषेक को जीजू कहकर भी बुलाकती थीं।

अमिताभ बच्चन ने अपने 60वें जन्मदिन पर अभिषेक और करिश्मा की सगाई का ऐलान भी कर दिया था।

इनकी सगाई तो हो गई लेकिन कहा जाता है कि करिश्मा की मां बबीता कपूर को अभिषेक कुछ खास पसंद नहीं थे।

जानने वाले जानते हैं कि उस समय करिश्मा कपूर बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस हुआ करती थीं, जबकि अभिषेक बच्चन की एक के बाद एक कई फिल्में फ्लॉप जा रही थीं।

ऐसी कुछ वजहें थीं, जिनके चलते कपूर खानदान ने बच्चन खानदान में अपनी बेटी का ब्याह करना ठीक नहीं समझा और अभिषेक-करिश्मा की सगाई टूट गई।

इस बात को लेकर कपूर और बच्चन खानदान काफी समय तक एक-दूसरे से खफा रहे। फिर वो वक्त भी आया जब अभिषेक बच्चन की जिंदगी में ऐश्वर्या रॉय की एंट्री हुई।

अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी 20 अप्रैल 2007 को हुई। जबकि करिश्मा कपूर ने 29 सितंबर 2003 को ही बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी कर ली थी। हांलाकि फिलहाल इनका तलाक हो गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *