ऐसी लत कि सुसाइड करने की आई नौबत! महिला ने सुनाई बीमारी से लड़कर जीतने की कहानी

अक्सर लोग तनाव या गंभीर परेशानी में घिरकर आत्महत्या की कोशिश करते हैं, लेकिन एक अमेरिका महिला अपनी सेक्स की लत के कारण आत्महत्या करने की स्थिति में पहुंच चुकी थी। जी हां, अमेरिका के टेक्सास की रहने वाली, जेस डाउनी निमफोमेनिया नामक बिमारी से पीड़ित हैं। ऑक्सफॉर्ड डिक्शनरी के अनुसार, निमफोमेनिया नामक बीमारी में महिलाओं में सेक्स की अनियंत्रित इच्छा होती है, जिसे आमतौर पर सेक्स एडिक्शन कहा जाता है। बारक्रॉफ्ट टीवी ने यूट्यूब पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें जेस डाउनी की कहानी को दिखाया गया है। वीडियो में जेस ने बताया कि उन्हें 5 साल की छोटी उम्र से ही सेक्स एडिक्शन हो गया था। जेस के बताया कि उसके पिता ने भी उनका यौन शोषण किया। जब जेस अपने इस एडिक्शन के कारण मौत के मुंह में जाने लगी, तब उन्हें इसकी गंभीरता का एहसास हुआ और जेस ने इससे छुटकारे के प्रयास शुरु कर दिए।

जेस डाउनी ने बारक्रॉफ्ट ने बताया कि सेक्स एडिक्शन काफी कन्फ्यूजिंग होता है और बहुत से लोग ये भी नहीं जानते कि वो सेक्स एडिक्टिड हैं। डाउनी ने कहा कि पहने उन्हें भी नहीं पता था कि वह सेक्स एडिक्टिड हैं। डाउनी के अनुसार, उन्हें बस अचानक सेक्स की इच्छा होती थी और वह बस बाहर निकलकर अंजान लोगों से मिलती थी। लेकिन सेक्स करते हुए उन्हें कभी भी अच्छा नहीं लगा और भावनात्मक तौर पर भी संतुष्टि नहीं मिली। डाउनी के अनुसार, जब उनका एडिक्शन बहुत ज्यादा बढ़ गया और इससे उनकी जिन्दगी पर ही खतरा मंडराने लगा, उसके बाद जेस ने इससे उबरने की ठानी। जेस ने एक रिकवरी ग्रुप को ज्वाइन किया, साथ ही खुद भी सेल्फ कंट्रोल से इस बीमारी से पीछा छुड़ाया। इस दौरान वह काफी समय तक सेक्स से दूर रही और नई जगहों पर घूमने गई। कई विशेषज्ञों से सलाह ली। सेक्स एडिक्शन के कारण जेस की नौकरी भी चली गई थी और उन्हें काफी परेशानी का सामना भी करना पड़ा।

जेस ने कहा कि वह शुरुआत में बिल्कुल भी धार्मिक नहीं थी, जिस कारण अपने एडिक्शन के समय वह काफी अकेला और तनावपूर्ण महसूस करती थी। लेकिन धीरे धीरे उनका धर्म की ओर झुकाव हुआ और आज वह पहले के मुकाबले काफी बेहतर महसूस करती हैं। फिलहाल जेस एक सेल्फ डेवलेपमेंट कोच के रुप में काम करती हैं और अन्य लोगों को एडिक्शन से बचाने में मदद करती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *