करवा चौथ 2017 LIVE: सुहागिनों ने चांद देख कर तोड़ा व्रत

Karwa Chauth 2017: भारत में महिलाओं ने धूम-धाम से करवा चौथ का त्योहार मनाया। आज रविवार को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष के चतुर्थी तिथि पर महिलाओं ने करवा चौथ का व्रत रखा। करवा चौथ के इस व्रत को इसलिए खास माना जाता है क्योंकि इसमें पत्नियां अपने पति की लंबी आयु की कामना लेकर पूरे दिन निर्जला उपवास रखती हैं और शाम को चन्द्रमा को अर्घ्य देने के बाद अपने पति के हाथों से उपवास तोड़ती हैं। सुबह से ही महिलाओं ने मंदिरों में जाकर करवा चौथ की कथाएं सुनीं। इस दौरान हाथों में विशेष मेहंदी लगाने की भी परंपरा है।

इस दिन शादीशुदा महिलाएं सूरज निकलने से पहले उठकर सरगी खाती हैं। ये आमतौर पर सासें अपनी बहू को तैयार करके देती हैं। सरगी खाकर ही महिलाएं पूरे दिन निर्जला व्रत करती हैं। महिलाएं दोपहर में व्रत की कथा सुनती हैं। रात को चांद निकलने के बाद मुहूर्त देखकर चांद के सामने छलनी से पति का चेहरा देखती हैं और चांद को जल अर्पित करती हैं। साथ ही गणेश जी की पूजा करती हैं। पति की लंबी आयु और सुखद वैवाहिक जीवने के लिए कामना करती है। इसके बाद पुरूष पानी पिलाकर अपनी पत्नियों का उपवास खुलवाते हैं।

इस दिन शाम में, महिलाएं नए कपड़े और गहने पहनकर तैयार होती है। हाथों पर मेहंदी लगाती है। ऐसा विवाहित महिलाओं के लिए शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि महिलाएं जितनी गहरी मेहंदी लगती है उतना ही गहरा प्यार पति-पत्नी के बीच होता है।

केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज ने भी करवा चौथ का व्रत रखा था। उन्होंने भी पूरे विधि-विधान के साथ करवा चौथ पर पूजा अर्चना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *