कहां खाना खाया था और किसके कमरे पर सोए थे, गूगल यूं स्‍टोर करता है आपकी हर जानकारी

फेसबुक हमारे बारे में बहुत कुछ जानता है, लेकिन इससे भी ज्यादा गूगल जानता है। आप कब कहां गए, आपने कहां खाना खाया था और किसके कमरे पर सोए थे, गूगल इसकी पूरी जानकारी स्टोर करता है। मतलब आप ऑनलाइन कहां-क्या कर रहे हैं इसकी पूरी जानकारी गूगल को होती है। इसी के मुताबिक आपके सामने ऐड पेश किए जाते हैं। आप देखते होंगे कि जब आप किसी वेबसाइट पर जाते हैं तो उस पर ऐड भी आते होंगे, यह ऐड उसी से जुड़े होते हैं जो शॉपिंग आदि वेबसाइट आपने हाल ही में देखी होती हैं। अधिकांश लोग इस तरह के डेटा से अनजान हैं जो उनके बारे में इकट्ठा किया जा रहा है और गूगल उन्हें कैसे एक्सेस करता है। टेक्निकल एक्सपर्ट के मुताबिक गूगल आपकी सभी जानकारी एक्ससे कर सकता है, जैसे कहां आपने अपना फोन स्विच ऑन किया था, आप संडे को क्या पंसद करते हैं।

लोकेशन: यदि आप अपने एंड्रॉइड फोन पर ‘लोकेशन’ ऑन रखते हैं, तो गूगल इसकी टाइमलाइन बनाता है कि आप कब कहां जा रहे हैं। साथ ही गूगल यह भी ट्रेक करता है कि कहां आपने कितना समय बिताया।
क्या सर्च हिस्ट्री डिलिटी हो जाती है: गूगल का इस्तेमाल आप अलग अलग डिवाइस जैसे लेपटॉप, मोबाइल, ऑफिस कंप्यूटर में करते हैं। इन सभी डिवाइसों की सर्च हिस्ट्री एक जगह स्टोर होती रहती है। अगर आप एक डिवाइस से हिस्ट्री डिलीट कर देंगे तो दूसरी डिवाइस में से वह डिलीट नहीं होगी।

आपने आज क्या खरीदा?: हिस्ट्री और लोकेशन के मुताबिक गूगल हर यूजर के लिए अलग ऐड प्रोफाइल बनाता है। अगर आपने जीन्स के लिए सर्च किया है, तो इसके बाद आप जितनी भी वेबसाट्स पर जाएंगे, वहां आने वाले पॉपअप और ऐड जीन्स के ही होंगे। गूगल यूजर के शौक, जेंडर, उम्र, रिलेशनसिप स्टेटस और इनकम के मुताबिक ही ऐड दिखाता है।
क्या आपने अपने फ्रेड से रात में चैट की?: आपके फोन में इंस्टॉल ज्यादातर ऐप्स का एक्सेस गूगल के पास होता है। वह आपके द्वारा सर्च की जाने वाली जानकारी भी स्टोर करता है। यह भी रीड करता है आपने किस ऐप पर कितना टाइम स्पेंड किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *