कांग्रेस के किसी और नेता ने नहीं भरा पर्चा, अध्यक्ष के लिए सिर्फ राहुल

राहुल गांधी कांग्रेस के अगले अध्यक्ष होंगे। उन्होंने सोमवार को कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र भरा। उनके पक्ष में कुल 89 नामांकन पत्रों के सेट भरे गए। उनकी मां तथा पार्टी की वर्तमान अध्यक्ष सोनिया गांधी सहित कुल 890 पार्टी नेताओं ने अध्यक्ष पद के लिए उनके नाम का प्रस्ताव किया। चूंकि उनके सामने पार्टी के किसी और नेता ने पर्चा दाखिल नहीं किया है, लिहाजा राहुल गांधी का निर्विरोध अध्यक्ष चुना जाना तय है। उनके नामांकन के मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह, गुलाम नबी आजाद, शीला दीक्षित, कैप्टन अमरिंदर सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित तमाम वरिष्ठ कांग्रेस नेता मौजूद थे।

अध्यक्ष पद के लिए निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 5 दिसंबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और 11 दिसंबर को नामांकन दाखिल करने वालों की अंतिम सूची प्रकाशित कर दी जाएगी। ऐसे में समझा जा रहा है कि उसी दिन राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने का औपचारिक रूप से घोषणा कर दी जाएगी। राहुल गांधी अपनी मां सोनिया गांधी से अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी हासिल करेंगे जो बीते 19 साल से अध्यक्ष पद पर हैं। 130 साल पुरानी कांग्रेस पार्टी में 47 साल के राहुल अध्यक्ष पद संभालने वाले नेहरू-गांधी परिवार के छठे व्यक्ति होंगे। उनसे पहले मोतीलाल नेहरू, जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और सोनिया गांधी ने यह महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली है।

राहुल सोमवार सुबह करीब पौने ग्यारह बजे 24 अकबर रोड कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे। इससे पहले उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह से मिलने उनके निवास पर पहुंचे। मुखर्जी ने बाकायदा तिलक लगाकर राहुल को अपनी शुभकामनाएं दीं तो खुद कांग्रेस मुख्यालय आए मनमोहन सिंह ने राहुल को कांग्रेस का डार्लिंग करार दिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस के डार्लिंग हैं और वे पार्टी की महान परंपरा को काफी आगे तक लेकर जाएंगे। वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि अगर आप मुझसे मेरी राय पूछते हैं, तो मेरा मानना है कि राहुल गांधी बहुत अच्छे प्रधानमंत्री बनेंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री कमलनाथ ने भारतीय बाकी पेज 8 पर जनता पार्टी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि क्या भाजपा के अध्यक्ष चुने जाते हैं? क्या नितिन गडकरी को बैलट पेपर से चुना गया था?

पहले उन्हें इसका जवाब देना होगा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कर्ण सिंह ने इस मौके पर कहा- देखिए, सोनिया गांधी जी ने कांग्रेस को नई ऊंचाइयां दी हैं। उनके नेतृत्व में हम कई चुनाव जीते और अब समय आ गया है कि राहुल गांधी पार्टी को आगे ले जाएं। उधर नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि यहां शेर नहीं बब्बर शेर है। बाद में कांग्रेस नेता मधुसूदन मिस्त्री ने संवाददाताओं को बताया कि राहुल गांधी के अलावा किसी और ने नामांकन नहीं भरा है। एक से ज्यादा नामांकन होने पर ही चुनाव होगा। उन्होंने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के समर्थन में 89 नामांकन भरे गए हैं और कुल 890 प्रस्तावक हैं। अकेले दिल्ली से ही 50 लोगों ने प्रस्ताव किया जिनमें शीला दीक्षित, अजय माकन, ओपी बिधूड़ी, चतर सिंह सहित तमाम अन्य नेताओं के न
म शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *