कासगंज हिंसा: वायरल हुआ अरविंद केजरीवाल का पुराना ट्वीट, पूछ रहे लोग- कासगंज कब जा रहे?

उत्तर प्रदेश के कासगंज में हुई सांप्रदायिक हिंसा मामले में अब लोगों ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को घेरना शुरू कर दिया है। सीएम केजरीवाल का साल 2015 का एक ट्वीट एक बार फिर वायरल हो रहा है। इस ट्वीट में केजरीवाल ने मोहम्मद अखलाख के परिवार से मिलने जाने की सूचना दी थी। उन्होंने ट्वीट किया था, ‘अखलाख के परिवार से मिलने दादरी जा रहा हूं।’ उनके इस ट्वीट को लेकर लोग सवाल कर रहे हैं कि वह कासगंज कब जा रहे हैं? दरअसल कासगंज में हुई सांप्रदायिक हिंसा में 22 वर्षीय चंदन गुप्ता की मौत हो गई है। चंदन की मौत पर ही अब लोगों ने ट्विटर पर केजरीवाल को घेरना शुरू कर दिया है।

सोशल मीडिया यूजर्स के एक धड़े ने केजरीवाल को ट्रोल करते हुए सवाल किया कि क्या उन्हें केवल दादरी का रास्ता पता था, कासगंज का रास्ता नहीं पता क्या। लोगों ने सवाल किया, ‘सर जी इस वक्त कासगंज का सीन चल रहा है। क्या आपका रास्ता केवल दादरी तक ही था? हां, आपको का भी रास्ता पता है, जेएनयू का भी पता है।’ एक अन्य ट्विटर यूजर ने कमेंट किया, ‘कासगंज भी जाएंगे या गुप्ता प्रेम राज्य सभा तक था?’ लोगों ने ट्विटर के माध्यम से केजरीवाल को कासगंज जाने की सलाह दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *