कोलकाताः मेट्रो स्टेशन पर प्रेमी युगल की पिटाई का अनूठा विरोध, चलाई फ्री हग मुहिम

कोलकाता मेट्रो में एक प्रेमी युगल के गले मिलने पर कुछ लोगों ने तथाकथित संस्कारों की दुहाई देते हुए जमकर पिटाई कर दी थी। लेखिका तस्लीमा नसरीन ने ट्विटर पर तस्वीरें पोस्ट की तों वायरल हो गईं। लोगों ने कोलकाता में हुई इस घटना की जमकर निंदा की। अब युवाओं ने इस घटना का विरोध करने के लिए अनूठा तरीका अपनाया। उन्होंने बुधवार(दो मई) को कोलकाता में मेट्रो स्टेशन के बाहर फ्री हग कैंपेन शुरू किया। लड़के और लड़कियों ने एक दूसरे से गले मिलकर सबको प्रेम से रहने की सीख दी। कैंपेन में शामिल युवाओं ने कहा कि जिन लोगों ने प्रेमी युगल की पिटाई की, उनका व्यवहार दिखाता है कि उनकी आंखों में दोष है।

बता दें कि बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हुई, जिसमें कुछ लोग एक लड़के और लड़की को पीट रहे हैं। पिटाई में शामिल लोग दुहाई दे रहे थे कि लड़की-लड़की सार्वजनिक स्थल पर अश्लीललता फैला रहे थे। पिटाई करने वालों में ज्यादातर अधिक उम्र के लोग शामिल थे। अन्य यात्रियों ने किसी तरह प्रेमी युगल को उनके चंगुल से मुक्त किया।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मेट्रो में सफर कर रहे एक बुजुर्ग ने प्रेमी युगल से संयम बरतने को कहते हुए गले लगकर किस न करने की बात की। जिस पर लड़के ने विरोध किया। जब लड़का और लड़की मेट्रो स्टेशन से बाहर निकल रहे थे तो कुछ लोगों ने दोनों पर हमला बोल दिया। लड़के को बचाने में लड़की भी पिटाई से घायल हो गई। आरोप है कि प्रेमी युगल को मेट्रो में ही दमदम स्टेशन पर पिटाई की धमकी दी गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *