क्‍या वजन कम करने में भी मदद करता है न‍ियम‍ित शारीर‍िक संबंध बनाना, जान‍िए यहां

जीवनशैली में बदलाव के साथ कई तरह की शारीरिक दिक्कतें भी सामने आने लगी हैं। इनमें से एक है मोटापा। यह समस्या भारत समेत पूरी दुनिया में खतरनाक रूप ले चुका है। इसके कारण कई तरह की अन्य बीमारियां भी सामने आने लगी हैं, जिनसे निपटना मुश्किल होता जा रहा है। वजन कम करने के लिए लोग अनेक तरह के तरीके अपना रहे हैं। अमेरिका में तो 73.7 प्रतिशत पुरुष और 66.9 फीसद महिलाएं इसके शिकार हैं। इसके कारण तकरीबन 66 प्रतिशत लोग डाइट पर रहते हैं। ताजा अध्ययन में वजन कम करने में नियमित शारीरिक संबंध के फायदेमंद होने की बात सामने आई है।

एक कनाडाई विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने शारीरिक संबंध को वजन कम करने का बेहतर माध्यम माना है। कई मामलों में तो इसके जिम से भी ज्यादा लाभकारी होने की बात सामने आई है। शोधकर्ता वजन को नियंत्रित करने के लिए सप्ताह में कम से कम एक दिन शारीरिक संबंध बनाने की सलाह देते हैं। आइए जानते हैं कि आखिरकार मोटापा की समस्या से निजात दिलाने में यौन संबंध किस तरह कारगर होता है।

व्यायाम है शारीरिक संबंध: अमेरिकी हेल्थ एंड ह्यूमन सर्विसेज डिपार्टमेंट सप्ताह में कम से कम 150 मिनट तक व्यायाम करने की सलाह देता है। लेकिन, 25 प्रतिशत लोग इस लक्ष्य तक पहुंच पाते हैं। कनाडाई शोधकर्ता बताते हैं कि शारीरिक संबंध बनाने पर पुरुषों का 101 और महिलाओं में 69 कैलोरी ऊर्जा खत्म होती है। यह साधरण तरीके से टहलने से ज्यादा और जॉगिंग से कम है। ऐसे में एक व्यक्ति जितनी बार यौन संबंध बनाता है वह 150 मिनट के लक्ष्य के उतने करीब पहुंचता जाता है।

जिम से ज्यादा आनंददायक है यौन संबंध: शारीरिक संबंध के दौरान कैलोरी खर्च होने की मात्रा अलग-अलग होती है। पुरुषों में सबसे कम 13 और अधिकतम 306 कैलोरी जबकि महिलाओं में न्यूनतम 13 और अधिकतम 164 कैलोरी ऊर्जा खर्च होती है। इसमें औसतन 24.7 मिनट लगते हैं। शोध में शामिल सभी पुरुषों और 95 फीसद महिलाओं ने शारीरिक संबंध को व्यायाम से ज्यादा आनंददायक बताया है। ट्रेडमील पर पुरुष आधे घंटे में 149 से 390 कैलोरी खर्च करते हैं, जबकि महिलाओं में यह आंकड़ा 120 से 381 कैलोरी है। ऐसे में अगर नियमित तौर शारीरिक संबंध बनाए जाएं तो ज्यादा फायदेमंद रहेगा।

जरूरी नहीं कि व्यायाम से वजन कम हो: यह जरूरी नहीं है कि नियमित व्यायाम से वजन कम हो जाए। ब्रिटिश यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञों ने बताया कि चार से आठ सप्ताह के दौरान व्यायाम करने वाली महिलाओं के वजन में उल्लेखनीय कमी दर्ज नहीं की गई। हालांकि, इस दौरान 3,400 कैलोरी ऊर्जा खर्च हुई । इसके उलट व्यायाम के बाद भूख को नियंत्रित करने वाले हार्मोन में बदलाव पाया गया। ज्यादा शारीरिक श्रम करने से ज्यादा भूख लगने की बात सामने आई है, ऐसे में व्यायाम का ज्यादा असर नहीं पाया गया।

शारीरिक संबंध से खानपान पर नियंत्रण: अमेरिकी शोधकर्ताओं के अध्ययन में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। उन्होंने पाया कि सेक्स के बाद कैलोरी ग्रहण करने की इच्छा बेहद कम हो जाती है। ऐसा लव हार्मोन या ऑक्सीटोसिन के स्राव के चलते होता है। शारीरिक संबंध बनाने से इस हार्मोन का काफी ज्यादा स्राव होता है। शोधकर्ता बताते हैं कि शारीरिक संबंध बनाने से जिम की तुलना में कहीं ज्यादा फायदे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *