‘खतरों के खिलाड़ी’ सीजन 8 के फाइनल में पहुंचने वाली पहली कंटेस्टेंट बनी निया शर्मा

कलर्स पर प्रसारित होने वाला रिएलिटी शो खतरों के खिलाड़ी अपने फाइनल के जैसे जैसे करीब पहुंच रहा है। वैसे वैसे इसमें दिखाए जाने वाले स्टंट और ज्यादा मुश्किल होते जा रहे हैं। 17 सितंबर को प्रसारित हुए एपिसोड में बचे हुए कंटेस्टेंट्स के लिए स्टंट ऐसे रहे जिन्होंने सारी मुश्किलों को पार कर दिया। रवि दुबे, निया शर्मा और शांतनु महेश्वरी ने टिकट टू फिनाले को जीतने के लिए खतरों के खिलाड़ी के आखिरी टास्क में खुद को बनाए रखा। इस टास्क को जीतने वाले को सीधे फाइनल का टिकट मिलना था। यह टास्क काफी मुश्किल था। यह शो के इतिहास का सबसे मुश्किल स्टंट था।

रोहित शेट्टी ने प्रतिभागियों को बताया कि खतरों के खिलाड़ी के इतिहास में कोई भी इस स्टंट को पूरा नहीं कर पाया है। दरअसल इस टास्क में प्रतिभागियों को दो तख्तों की मदद से रस्सी पर चढ़कर एक बिल्डिंग में 15 मिनट के अंदर जाना था। रवि सबसे पहले गए और वो शुरुआत में थोड़े कांप रहे थे। इसके बावजूद तय समय सीमा के अंदर उन्होंने इस टास्क को पूरा कर दिया। इसके बाद निया शर्मा गईं जो काफी नर्वस थीं। उन्होंने भी निर्धारित समय के अंदर स्टंट को पूरा कर लिया था। इसके बाद शांतनु महेश्वरी ने काफी आत्मविश्वास के साथ इस टास्क को पूरा किया। आखिर में निया ने फाइनल का टिकट जीत लिया।

निया को सीधे ग्रांड फिनाले में एंट्री मिल गई है। रोहित शेट्टी ने घोषणा करते हुए बताया कि नीया ने सबसे कम समय में टास्क को खत्म किया। एक्ट्रेस ने केवल 11 मिनट और 12 सेकेंड में इसे खत्म करके टिकट टू फिनाले जीत लिया। वहीं 11 मिनट 26 सेकेंड के साथ शांतनु दूसरे नंबर पर रहे। अब निया को छोड़कर शांतनु महेश्वरी, रवि दुबे, लोपामुद्रा राउत, रित्विक धनंजानी, मोनिका डोगरा और हिना खान प्रतियोगिता में बने हुए हैं। अब देखना होगा कि फाइनल में पहुंचने वाला अगला नाम किसका होगा।

बता दें कि निया को टीवी सीरियल ‘जमाई राजा’ से एक नई पहचान मिली थी। इस दौरान निया शर्मा रोशनी के नाम से खूब मशहूर हुई थीं। इसके अलावा ‘एक हजारों में मेरी बहना है’ में निया ने क्रिस्टल डिसूजा की छोटी बहन का रोल भी निभाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *