खुद को शीशे में देखते थे स्टीव जॉब्स, जानें सुबह उठकर क्या करती हैं दुनिया की कामयाब हस्तियां

मार्क जकरबर्ग, स्टीव जॉब्स, बिल गेट्स और न जाने ऐसी कितनी ही मशहूर हस्तियों जैसी कामयाबी हासिल करने की ख्वाहिश दुनियाभर के लोगों में हैं। लेकिन इन मशहूर हस्तियों की कामयाबी के पीछे इनकी अच्छी आदतों का भी बड़ा महत्व रहा है। इंसान की एक अच्छी आदत होती है रोज सुबह जल्दी जागना। क्या आप जानते हैं ये कामयाब हस्तियां रोज सुबह कितने बजे जागते हैं और फिर क्या काम करते हैं? ये लोग सुबह जल्दी उठकर कोई न कोई ऐसा काम जरूर करते हैं जो उन्हें मोटिवेटिड रहने में मदद करता है। तो चलिए जानते इन कामयाब हस्तियों की सुबह की आदतें।

मार्क जकरबर्ग- फेसबुक के संस्थापक सुबह 8 बजे उठते हैं और रोजाना एक ही टी-शर्ट पहनते हैं ताकि कपड़े चुनने में समय बर्बाद न करना पड़े।

बिल गेट्स- बिल रोज सुबह 7 बजे उठते हैं और एजुकेशनल वीडियोज देखते हुए ट्रेडमिल पर दौड़ते हैं।

वॉरेन बफेट- इंवेस्टर बफेट रोज सुबह 6.45 पर उठते हैं और लगभग 6 अखबार पढ़ते हैं।

रिचर्ड ब्रैनसन- वर्जिन ग्रुप के संस्थापक रोज सुबह उठकर काइटसर्फिंग, स्विमिंग, टेनिस या अन्य कोई स्पोर्ट खेलने की कोशिश करते हैं।

टोरी बुर्च- फैशन डिजाइनर टोरी सुबह 5:45 पर उठकर अपना ऑफिशियल ई-मेल चेक करती हैं। इसके बाद वह कम से कम 45 मिनट एक्सर्साइज जरूर करती हैं।

लॉर्ड ऐलन शुगर- सुबह 5 बजे उठकर ऐलन साइक्लिंग करने निकल जाते हैं।

इंदिरा नूई- पेप्सीको की सीईओ इंदिरा नूई सुबह 5 बजे उठती है। सूरज से पहले उठना उन्हें मोटिवेटिड रहने में मदद करता है।

जैक डोरसे- ट्विटर के सह-संस्थापक जैक सुबह साढ़े पांच बजे उठते हैं और मेडिटेशन और जॉगिंग करते हैं।

पीटर जोन्स- ड्रैगन्स डेन के इन्वेस्टर पीटर रोज सुबह उठकर 20 मिनट में अपना सारा काम जैसे नहाना, शेव और नाश्ता करना पूरा करते हैं।

स्टीव जॉब्स- एप्पल के संस्थापक स्टीव रोज सुबह 6 उठकर खुद को शीशे में देखते थे और खुद से ही सवाल करते थे कि उनका मकसद क्या है?

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *