गणेश जी को समर्पित है बुधवार, जानिए गणपति को लगाना चाहिए किसका भोग

बुधवार का दिन गणेश जी को समर्पित है। इस दिन गणेश के भक्त बड़ी ही श्रद्धाभाव से उनकी पूजा-अर्चना करते हैं। ऐसा कहा जाता है कि जिसके ऊपर गणेश जी की कृपा होती है उसके जीवन के सारे कष्ट समाप्त हो जाते हैं। वह व्यक्ति एक सुख-सम्पन्न जीवन व्यतीत करता है और अपने प्रयासों में निरंतर सफलता हासिल करता जाता है। इन सबके बीच गणपति जी की आराधना करने की एक खास विधि बताई गई है जिसका पालन किया जाना जरूरी है। इसके साथ ही बुधवार को गणेश जी की पूजा करते समय उन्हें किन चीजों का भोग लगाना चाहिए। इसका ध्यान रखने को भी अनिवार्य बताया गया है। आज हम इन्हीं सब बातों पर विस्तार से चर्चा करेंगे और यह जानेंगे कि आखिर किन भोगों से उन्हें जल्दी से प्रसन्न किया जा सकता है।

कहते हैं कि गणेश जी को मोदक बहुत ही पसंद है। इसीलिए उन्हें मोदकप्रिय के नाम से भी जाना जाता है। ऐसे में गणपति का भोग मोदक से लगाने को अनिवार्य बताया गया है। कहा जाता है कि गणेश जी मोदक का भोग पाकर बड़ी जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं और अपने भक्त पर कृपा बरसाते हैं। मोदक के अलावा गणपति को लड्डू भी बहुत प्रिय है। इसलिए गणेश को मोतीचूर, नारियल या फिर तिल के लड्डू से भोग लगाने की बात कही जाती है।

ऐसा कहा जाता है कि गणेश जी को सतारी का भोग भी बहुत रास आता है। बता दें कि सातोरी एक महाराष्ट्रीयन मीठी ब्रेड है। इसे त्योहार के मौके पर खासतौर पर बनाया जाता है और इसको खोया, घी, बेसन और दूध से तैयार किया जाता है। आप चाहें तो गणेश जी को पूरन पोली का भी भोग लगा सकते हैं। ऐसी मान्यता है कि गणपति को पूरन पोली का भोग बहुत पसंद है। इससे वे बहुत प्रसन्न होते हैं और अपने भक्त के जीवन में खुशियां प्रदान करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *