गायत्री मंत्र के जाप से ठीक हो सकते हैं बड़े से बड़े रोग, जानें क्या हैं अन्य फायदे

गायत्री मंत्र का जाप हर किसी के लिए उपयोगी माना गया है। शास्त्रों में गायत्री मंत्र के लिए बताया गया है कि जीवन के सबसे कठिन समय में ये आपकी मदद कर सकता है। माना जाता है कि शक्ति को प्रसन्न करने के लिए इस मंत्र का जाप किया जाता है। विद्यार्थियों के लिए ये जप सबसे उपयोगी माना जाता है। माना जाता है कि हर दिन 108 बार इस मंत्र की माला जपने बच्चों में ऊर्जा आती है और उन्हें विद्या प्राप्त करने में आसानी होती है। यदि नौकरी से परेशान हैं, बिजनेस में हानि हो रही है या मेहनत के बाद भी सफलता नहीं मिल रही है तो गायत्री मंत्र का जाप करना सबसे शुभ माना जाता है। शुक्रवार के दिन पीले वस्त्र पहनकर गायत्री मंत्र का जाप करना शुभ माना जाता है।

संतान ना होना या संतान के होने पर उसका हमेशा बीमार रहना या संतान से जुड़ी अन्य समस्याएं जीवन को घेरे हुए हैं तो पति-पत्नी को एकसाथ सफेद कपड़े पहनकर गायत्री मंत्र का जप करना चाहिए। जीवन में कई लोग आपकी कामयाबी से जलकर नफरत करने लगते हैं और इस कारण वो शत्रु कब बन जाते हैं पता नहीं लगता उनसे बचने के लिए मंगलवार या रविवार को लाल वस्त्र पहनकर माता दुर्गा का ध्यान करते हुए गायत्री मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे परिवार में एकता आती है जो शत्रुओं से लड़ने में मदद करती है।

काफी समय से बच्चों के लिए शादी खोज रहे हैं लेकिन समस्याएं खत्म होने की नाम नहीं ले रही हैं तो सोमवार के दिन सुबह स्नानादि के बाद माता पार्वती का ध्यान करते हुए गायत्री मंत्र का 108 बार जाप करना चाहिए। इससे विवाह में आने वाली परेशानियां दूर हो जाती हैं। परिवार का कोई सदस्य हमेशा बीमार रहता है तो उस व्यक्ति को लाल आसन पर बैठकर कांस के पानी में जल भरकर फिर 108 बार गायत्री मंत्र का जाप करना चाहिए और उसके बाद उस जल को पी लेने से हर तरह की परेशानी खत्म होने लगती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *