गाड़ी खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो जानिए आपकी राशि के हिसाब से है कौनसा रंग शुभ

गाड़ी लेने का सोच रहे हैं तो कुछ बातें आपको जरूर ध्यान में रखनी चाहिए। ज्योतिष विद्या के अनुसार हर किसी के लिए हर रंग शुभ नहीं होता है। अपनी राशि के अनुसार लिया हुआ वाहन ही आपको सुख देता है। जब आप अपनी गाड़ी पर बहुत सारा पैसा खर्च करते हैं और उसके बाद भी वो आपका साथ नहीं देती है और कभी भी खराब हो जाती है तब वो वाहन आपके लिए शुभ नहीं होता है। कई बार परेशानी इतनी बढ़ जाती है कि वाहन के कारण किसी बड़ी दुर्घटना का सामना करना पड़ सकता है। इस परेशानी का कारण आपके ग्रहों के अनुकूल आपके वाहन का रंग ना होना हो सकता है। अगर इन नवरात्रों में कोई वाहन लेने के बारे में सोच रहे हैं तो अपनी राशि के अनुकूल वाहन खरीदें। जिससे आपका वाहन आपके लिए समृधि लाए।

मेष राशि के स्वामी मंगल देव होते हैं। मेष राशि वाले अगर वाहन लेने की सोच रहे हैं तो उनके वाहन के लिए लाल और मेहरुन रंग लेना शुभ होता है।
वृषभ राशि के स्वामी शुक्र देव हैं, इनके लिए सफेद या सिल्वर रंग का वाहन लेना शुभ होता है।
मिथुन राशि वालों का शुभ रंग हरा और काला होता है, इनके लिए हरे और काले रंग का वाहन लेना सुखदायी होता है।

कर्क राशि वालों का स्वामी चंद्रमा होता है, इनके लिए सफेद, सिल्वर और क्रीम रंग का वाहन लेना शुभ होता है।
सिंह राशि वालों का स्वामी सूर्य होता है। इस अनुसार उनके लिए लाल, मेहरुन और भूरा रंग शुभ होता है।
कन्या राशि वालों के लिए हरे, काले या स्लेटी रंग के वाहन रखने शुभ होंगे।
तुला राशि वालों के लिए सफेद, चमकीले या सिल्वर रंग की गाड़ीयां लाभदायक होती है।
वृश्चिक राशि के अनुसार लाल, मेहरुन या चॅाकलेटी रंग की गाड़ीयां लाभकारी होती है।

धनु राशि वालों के लिए पीला, क्रीम या सफेद रंग शुभ माना गया है इसलिए धनु राशि वाले इस रंग के वाहन खरीदें तो उनको लाभ होगा।
मकर राशि के स्वामी शनि देव होते हैं और इस राशि वाले लोगों के लिए काला, नीला और भूरा रंग शुभ माना गया है। इस राशि वाले लोगों को इसी रंग के वाहन खरीदने चाहिए।
कुंभ राशि वालों को काले, नीले या जामुनी रंग के वाहन रखना चाहिए।
मीन राशि वालों के लिए पीला, सफेद, और क्रीम रंग भाग्यशाली रंग होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *