गुजरात विधानसभा चुनाव परिणाम 2017 LIVE: पीएम मोदी का जलवा बरकरार, BJP 103 सीट पर आगे

Gujarat Election Chunav Result 2017 Live:गुजरात में भाजपा फिर सत्‍ता हासिल करने की ओर अग्रसर है। गुजरात में अब तक 143 सीटों के नतीजे आए हैं। भाजपा ने 74, कांग्रेस ने 65 और अन्‍य ने 4 सीटें जीत ली हैं। शेष सीटों पर चुनाव परिणाम कुछ देर में घोषित कर दिए जाएंगे। वहीं अगर कुल सीटों की बात करें तो बीजेपी 99 कांग्रेस 80 और अन्य 3 सीटों पर आगे चल रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव नतीजों पर ट्वीट करते हुए हर्ष व्‍यक्त किया है। मोदी ने ट्वीट में कहा, ”गुजरात और हिमाचल प्रदेश चुनाव के परिणाम से गुड गर्वनेंस और विकास की राजनीति को तगड़ा समर्थन दिखाते हैं। मैं इन राज्‍यों में कड़ी मेहनत करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं को सलाम करता हूं।” अगले ट्वीट में पीएम ने कहा, ”भाजपा में विश्‍वास जताने के लिए मैं गुजरात और हिमाचल प्रदेश की जनता को प्रणाम करता हूं। मैं उन्‍हें विश्‍वास दिलाता हूं कि हम इन राज्‍यों की विकास-यात्रा को आगे बढ़ाने और लोगों की सेवा में कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे।” बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि, “गुजरात में कांग्रेस ने निचले स्तर का चुनाव प्रचार किया।”

गुजरात में कांग्रेस के चुनाव प्रभारी अशोक गहलोत ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस पार्टी गुजरात विधानसभा चुनाव की विजेता है, फिर चाहे वह राज्य में भाजपा को हराने में कामयाब नहीं भी रहे। गहलोत ने कहा, “भाजपा (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) ने भावात्मक मुद्दों पर चुनाव लड़ा। मोदी ने मतदाताओं से कहा कि वह गुजरात के बेटे हैं। उनकी प्रतिष्ठा दांव पर है।” यह पूछे जाने पर कि क्या गुजरात में जीत या हार का श्रेय पार्टी के नए अध्यक्ष राहुल गांधी को दिया जाएगा? इसके जवाब में गहलोत ने कहा कि यह काल्पनिक सवाल है। उन्होंने कहा, “काल्पनिक बाते नहीं करें। जो भी चुनाव परिणाम होंगे, कांग्रेस और राहुल गांधी ही असली विजेता हैं।”

– राजनाथ सिंह ने सोमवार को कहा कि भाजपा गुजरात और हिमाचल प्रदेश में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। यह पूछे जाने पर कि क्या विधानसभा चुनाव के नतीजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में लोगों के विश्वास की पुष्टि करते हैं? इसके जवाब में गृहमंत्री ने कहा, “हां, यकीनन यह मोदी के विकास कार्यों में लोगों की आस्था को दर्शाता है।”

– राज्य में सरकार बनाने के लिए किसी पार्टी या गठबंधन के पास कम से कम 92 सीटें होना अनिवार्य है। राजकोट पश्चिम सीट से पीछे चल रहे मौजूदा मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने अब कांग्रेस प्रत्यशी इन्द्रनील राज्यगुरू के खिलाफ अपनी बढ़त बना ली है। मेहसाणा सीट से उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल कांग्रेस उम्मीदवार जिवाभाई पटेल से करीब 3,000 वोटों से पीछे चल रहे हैं। पोरबंदर सीट से कांग्रेस नेता अर्जुन मोढवाडिया महज 50 वोटों से भाजपा नेता बाबुभाई बोखिरिया से पीछे चल रहे हैं। कांग्रेस नेता अल्पेश ठाकोर राधनपुर सीट से भाजपा नेता लावींगजी ठाकोर से आगे चल रहे हैं। मांडवी सीट से भाजपा नेता विरेन्द्र सिंह जडेजा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शक्ति सिंह गोहिल से आगे चल रहे हैं। राज्य भाजपा प्रमुख जीतू वघानी भावनगर पश्चिम सीट से कांग्रेस नेता दिलीप सिंह गोहिल से आगे चल रहे हैं।

– गुजरात और हिमाचल प्रदेश दोनों ही राज्यों में बीजेपी को बहुमत मिलता दिख रहा है। बीजेपी मुख्यालय के बाहर कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं। इसके अलावा मध्‍य प्रदेश, गुजरात, हिमाचल में भाजपा के कार्यालयों पर पटाखे फोड़े जा रहे हैं।

– गुजरात में जिग्नेश मेवाणी और अल्पेश ठाकोर अपनी-अपनी सीट पर आगे चल रहे हैं। डिप्‍टी सीएम नितिन पटेल के पीछे चलने को लेकर शहनवाज हुसैन ने कहा- अगर पार्टी बड़े बहुमत के साथ जीतती है तो भी 1-2 सीटों पर बड़े उम्मीदवार हारते हैं ये कोई नई बात नहीं है। विजय रुपाणी राजकोट (पश्चिम) से 21,000 वोट से आगे चल रहे हैं।

– गुजरात में जिग्नेश मेवाणी और अल्पेश ठाकोर अपनी-अपनी सीट पर आगे चल रहे हैं। डिप्‍टी सीएम नितिन पटेल के पीछे चलने को लेकर शहनवाज हुसैन ने कहा- अगर पार्टी बड़े बहुमत के साथ जीतती है तो भी 1-2 सीटों पर बड़े उम्मीदवार हारते हैं ये कोई नई बात नहीं है। विजय रुपाणी राजकोट (पश्चिम) से 21,000 वोट से आगे चल रहे हैं।

– संसद पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावों में भाजपा की जीत पर विजय का चिन्‍ह पत्रकारों को दिखाया।

– गुजरात के डिप्‍टी सीएम नितिनभाई पटेल ने कहा, ”आखिरकार, भाजपा जीत दर्ज करने जा रही है। शुरुआती ट्रेंड्स के उलट, भाजपा अब हर जगह आगे चल रही है।”

– जमालपुर-खड़‍िया से कांग्रेस उम्‍मीदवार इमरान केड़ेवाला को जीत मिली। सीएम विजय रुपाणी इस समय 18,000 वोट से आगे चल रहे हैं। कुल ट्रेंड्स: बीजेपी- 102, कांग्रेस- 78।

– एक समय ऐसा भी आया, जब कांग्रेस ने भाजपा पर बढ़त बना ली और इससे उत्साहित और खुश कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अहमदाबाद और गांधीनगर में जश्न मनाना शुरू कर दिया लेकिन कांग्रेस का जश्न थोड़े देर ही टिक सका। भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने संवाददाताओं को बताया, “हम गुजरात में सरकार बनाने जा रहे हैं। लोगों ने विकास के मुद्दों पर हमें वोट किया है।”

– गुजरात से पहला नतीजा आया। अहमदाबाद की एलिस ब्रिज सीट से बीजेपी के राकेश शाह ने 70 हजार वोट से जीता चुनाव। बीजेपी कुल 103 सीट पर आगे है, जबकि कांग्रेस 78 सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं।

– अभी तक आए रुझानों के अनुसार, भाजपा गुजरात में अपनी सरकार बनाने में कामयाब होती दिख रही है। पार्टी ने 103 सीट पर बढ़त बना रखी है, जबकि कांग्रेस 76 सीट पर आगे चल रही है। अन्‍य उम्‍मीदवारों को 3 सीट पर बढ़त हासिल है।

– अब बीजेपी ने गुजरात में 107 सीटों पर बढ़त बना ली है। कांग्रेस की बढ़त अब 72 सीट पर सिमट गई है। बीजेपी कांग्रेस से 35 सीटों पर आगे चल रही है।

– शहरी इलाकों में कांग्रेस का बेहतर प्रदर्शन। अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा में कांग्रेस 4 सीट पर, राजकोट की 2 सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है। कुल 182 में से बीजेपी-98, कांग्रेस-80 और अन्य-04 पर आगे चल रहे हैं।

– गुजरात में बीजपी आगे चल रही है, लेकिन सीएम और डिप्टी सीएम पीछे चल रहे हैं। डिप्‍टी सीएम नितिन पटेल 3 हजार और विजय रुपाणी 6 हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं।

– अलंकेश्वर, ओलपाड, सूरत पूर्व, सूरत पश्चिम और नवसारी। ये पांच सीटें जीतने वाली की राज्‍य में सरकार बनती है। अभी इन सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है। गीर सोमनाथ जिले की सभी चारों सीट पर कांग्रेस आगे, पिछले चुनाव में बीजेपी ने एक सीट जीती थी।

– राज्‍य की कुल 182 सीट के रुझान आए हैं। भाजपा 96 सीट और कांग्रेस 83 सीट पर आगे चल रही है। अन्‍य ने 3 सीट पर बढ़त बना रखी है।

– गुजरात में बीजेपी के सीएम विजय रुपाणी, डिप्‍टी सीएम नितिन पटेल और बीजेपी राज्‍य अध्‍यक्ष पीछे चल रहे हैं। शुरुआती एक घंटे की मतगणना के बाद रुझानों में कांग्रेस सत्ताधारी बीजेपी पर भारी पड़ती नजर आ रही है। मेहसाणा सीट पर डिप्टी सीएम नितिन पटेल पीछे चल रहे हैं। सीएम विजय रुपाणी राजकोट वेस्ट से पीछे चल रहे हैं। वहीं, राज्य बीजेपी अध्यक्ष जीतू वाघानी भावनगर पश्चिम से पीछे चल रहे हैं। वाघानी के सामने कांग्रेस के दिलीप सिंह गोहिल खड़े हैं।

– कुल 169 सीट पर रुझान आए हैं। कांग्रेस ने 87 सीट पर बढ़त बना रखी है, जबकि बीजेपी ने 80 सीट पर बढ़त बनाई है। अन्‍य 2 सीट पर आगे चल रहे हैं।

– मांडवी से कांग्रेस के शक्ति सिंह गोहिल पीछे चल रहे हैं। राजकोट (पश्चिम) से कांग्रेस इंद्रनील राजगुरु आगे। अंकलेश्‍वर से बीजेपी उम्‍मीदवार आगे।

– गुजरात में अब कांग्रेस आगे चल रही है। कुल 169 सीट के रुझान में कांग्रेस 88 और बीजेपी 77 सीट पर आगे चल रही है।

– राजकोट (पश्चिम) से सीएम विजय रुपाणी और डिप्टी सीएम नितिन पटेल मेहसाणा से पीछे चल रहे हैं। बीजेपी 84 और कांग्रेस 77 सीटों पर आगे चल रही है।

– गुजरात में 182 सीटों में से 165 सीटों का आया रुझान, बहुमत से पिछड़ गई बीजेपी। 86 सीटों पर बीजेपी और कांग्रेस 75 सीटों पर आगे चल रही है।

– गुजरात में बीजेपी की बढ़त 88 सीट पर लुढकी और कांग्रेस 71 सीटों पर आगे चल रही है।

– गुजरात सरकार में दो बार मंत्री रहे कांग्रेस के बड़े नेता शक्ति सिंह गोहिल वोटों की गिनती में पिछड़े। 160 सीटों में से 90 पर बीजेपी आगे, 66 पर कांग्रेस।

– गुजरात में 156 सीट के रुझान आए। भाजपा 94 सीट पर आगे तो कांग्रेस 60 सीट पर आगे चल रही है। गुजरात बीजेपी अध्‍यक्ष जीतू वघानी अपनी सीट पर आगे चल रहे हैं।

– गुजरात की 147 सीटों में से बीजेपी 87 और कांग्रेस 58 सीट पर आगे। वडगाम से जिनेश मेग्‍वानी आगे चल रहे हैं। पोरबंदर से कांग्रेस नेता अर्जुन मोडवाड़‍िया पीछे चल रहे हैं।

– उप-मुख्यमंत्री नितिन पटेल मेहसाणा सीट से पीछे चल रहे हैं। वहीं कांग्रेस के कद्दावर नेता अर्जुन अर्जुन मोढवाडिया भी पीछे चल रहे हैं।

– अब तक 136 सीट के रुझान आए हैं। बीजेपी के उम्‍मीदवार 83 सीट पर आगे हैं, कांग्रेस ने 52 सीट पर बढ़त बना रखी है। एक सीट पर ‘अन्‍य’ उम्‍मीदवार आगे चल रहे हैं।

– गुजरात में 102 सीटों का रुझान सामने आया है। बीजेपी ने गुजरात में 62 का आंकड़ा छू लिया है, जबकि कांग्रेस 44 सीटों पर आगे चल रही है। राज्‍य में बहुमत के लिए बीजेपी को 30 सीट और चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *