गुजरात विधानसभा चुनाव 2017: सिक्किम से आए जवानों ने वापस जाने से पहले खेला गरबा

गुजरात विधानसभा चुनाव में वोटिंग के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। राज्य में चुनाव के दौरान सैनिकों ने बेहद ही अहम रोल अदा किया था। चुनाव के चलते सिक्किम से जवानों को बुलाया गया था और उनकी तैनाती की गई थी। अब चुनाव खत्म हो गया है, ऐसे में जवान भी वापस जा रहे हैं। जनता उन्हें अलग-अलग तरह से विदाई दे रही है। सिक्किम से आए जवानों के लिए विदाई समारोह के दौरान गरबे का आयोजन किया गया था। जिस जगह पर इन जवानों के रहने की व्यवस्था की गई थी, वहां के लोगों से इनका इतना गहरा रिश्ता बन गया था कि लोगों ने सैनिकों को विदाई देने के लिए गरबे का आयोजन किया था। जवानों ने भी लोगों द्वारा की गई इस मेहनत को बेकार नहीं जाने दिया और कार्यक्रम को खुलकर एन्जॉय किया। इस वक्त सोशल मीडिया पर जवानों द्वारा गरबा खेलने का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सभी जवान गरबा में ताल से ताल मिलाते दिख रहे हैं।

चुनाव के चलते सिक्किम से आये जवानों ने विदाई के वक्त गरबा खेला। जवानों की रहने की व्यवस्था की गई थी वहां आसपास के लोगों से इतना गहरा रिश्ता बंधा की जवानों की वापसी के वक्त गरबे का आयोजन किया गया और सब जवान ताल से ताल मिलाते दिखे।#Heritagecity#Ahmedabad #GujaratElection2017 pic.twitter.com/pYs3kWEVPz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *