घर में ये पौधे लगाने से बदल सकती है आपकी किस्मत, जानिए किस संख्या में लगाना होता है शुभ

पौधे हमारी जिंदगी का महत्वपूर्ण हिस्सा होते हैं। इनसे हमें सिर्फ ऑक्सीजन नहीं मिलती है बल्कि इसके साथ ही वो हमारी किस्मत बदलने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ग्रहों की क्रूर दृष्टि जब हमारे शरीर में प्रवेश करने लगती है तो उसे कहा जाता है कि ग्रह का बुरा प्रभाव हो रहा है। पौधे ग्रह के बुरे प्रभावों को कम करते ही हैं साथ ही घर में सुख-शांति देते हैं। हरी तुलसी लगाने से घर की प्रतिष्ठा बढ़ती है और अशांति से हुई समस्याएं दूर होती हैं। घर में हो रही बुरी घटनाओं को तुलसी का पौधा रोक लगाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार माना जाता है कि जब सूर्य और बृहस्पति बुरा परिणाम देते हैं तो घर में तुलसी के पौधे आसानी से नहीं पनपते हैं। इसका उपाय ये होता है कि लगातार तुलसी का पौधा लगाते रहें और देखेंगे कि कुछ समय में ही पौधा बढ़ने लगेगा, इसका अर्थ ये होता है कि सूर्य और बृहस्पति का क्रूर प्रभाव नष्ट हो गया है।

ऐसा माना जाता है कि तुलसी से टकरा जो हवा घर में आती है उससे ऑक्सीजन का लेवल बढ़ता है। तुलसी कई तरह की होती हैं जिसमें से हरी और काली तुलसी को हर कोई पहचानता है लेकिन एक सफेद तुलसी भी होती है। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार सफेद तुलसी को विष्णु तुलसी कहा जाता है। इस तुलसी के पौधे का मिलना बहुत ही दुर्लभ होता है, लेकिन सफेद तुलसी का पौधा नहीं मिलने पर हरी और बैंगनी तुलसी को मिलाकर 5 गमले लगाएं। प्रतिष्ठा और स्वास्थ्य के लाभ के लिए 5 तुलसी के गमलों को शुभ माना गया है। इसके बाद तुलसी के पौधों के ऐसे स्थान पर रखें जहां से हवा गुजरकर घर में आए। इसके साथ ही माना जाता है कि पूजा के बाद बची हुई सामाग्री जैसे दूध या कलश का जल आदि तुलसी के पौधों में नहीं डालना चाहिए।

यदि आपके जीवन में पद, रिश्तों और सेहत की समस्याएं रहती हैं तो नियमित रुप से तुलसी की पत्तियों का सेवन करना आपके लिए लाभकारी हो सकता है। चमेली का पौधा घर में लगाने से शुक्र मजबूत होता है। ज्योतिष विद्या के अनुसार माना जाता है कि चमेली के पौधे से घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है। इसके बाद एक महत्वपूर्ण पौधा जो प्रदूषण से निपटने में मदद करता है। माना जाता है कि मनी प्लांट से घर में शांति और ताकत रहती है। मनी प्लांट घर में किसी भी तरह की नकारात्मक ऊर्जा को रोकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *