चेतन भगत ने ताज महल पर कराया सर्वे, मगर लोग उड़ाने लगे उनकी गलत अंग्रेजी का मजाक

अंग्रेजी के युवा उपन्यासकार चेतन भगत अपनी एक छोटी सी गलती को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए। उन्होंने अपने एक ट्वीट में ग्रामर की छोटी सी गलती कर दी और एक गलत वर्ड लिख दिया। जिस वजह से ट्वीटर यूजर्स ने उनका खूब मजाक उड़ाया। हालांकि, बाद में उन्होंने माफी मांगी और अपनी गलती सुधार ली। लेकिन इन सब के बीच उनका ट्वीट काफी ट्रेंड कर रहा है। दरअसल, चेतन भगत ने एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा, ”एक इंडियन होने के नाते क्या आपने कभी ताज महल को मुस्लिम स्मारक के तौर पर देखा है। जैसा कि वॉशिंगटन पोस्ट कह रहा है कि उसे मुस्लिम स्मारक होने के चलते नजरअंदाज कर दिया गया।”

इसी ट्वीट को लिखने में उन्होंने एक छोटी सी गलती कर दी। उन्होंने ट्वीट में एक जगह (See) के जगह सॉ (Saw) लिखा था। इस वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर शर्मिंदा होना पड़ा।

चेतन भगत ने यह ट्वीट उत्तर प्रदेश के पर्यटन विभाग द्वारा जारी बुकलेट पर किया। ‘उत्तर प्रदेश पर्यटन-अपार संभावनाएं’ नाम से 32 पेजों की बुकलेट में राज्य की धरोहरें और सांस्कृतिक रूप से महत्व रखने वाले स्मारकों के नाम को छापा गया। लेकिन इसमें आगरा के ताज महल को शामिल नहीं किया गया, जिसे लेकर चेतन भगत ने ये ट्वीट किया।

उनके ट्वीट पर काफी लोगों ने रिएक्शन दिया। एक ट्वीटर यूजर्स ने लिखा, ”एक ऐसा व्यक्ति जो खुद को इंग्लिश राईटर होने का दावा करता है, उसका इतना खराब व्याकरण।” दूसरे ट्वीटर यूजर्स ने लिखा, ”क्या देखा..क्या देखा..मेरे बच्चे इसे देखकर जोर से हंसे।”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *