छह महीने तक रात में रोती थीं ये है मोहब्बतें की ‘शगुन’, पति ने खोला राज

स्टार प्लस के शो ये है मोहब्बतें की एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी के पति रोहित रेड्डी ने उनसे जुड़ा एक खुलासा किया है। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि अनीता छह महीने से रात में रोया करती थीं। इस टीवी इंटरव्यू में अनीता भी रोहित के साथ ही थीं। वह रोहित के इस खुलासे के बाद काफी भावुक हो गईं और वहीं रोने लगीं। ये खुलासा टीवी एक्ट्रेस वाहबिज दोराबजी के टॉक शो में हुआ। यहां वाहबिज ने रोहित से सवाल किया था कि एक सेलेब्रिटी से शादी करने का उनका एक्सपीरिएंस कैसा है। इसका जबाव देते हुए ही रोहित ने ये खुलासा कर दिया।

अनीता टेलीविजन इंडस्ट्री की स्टाइलिश एक्ट्रस में मानी जाती हैं। वह एकता कपूर के टीवी शो ये है मोहब्बतें में शगुन के किरदार में नजर आती रही हैं, जो कि पहले निगेटिव हुआ करता था। लेकिन अब वह शो में पॉजिटिव करेक्टर में नजर आ रही हैं। रोहित ने बताया कि अनीता ने पहली बार किसी शो में निगेटिव रोल किया था। वह हर रोज शूटिंग से आने के बाद रोया करती थीं। उनकी ये बात सुनते ही वाहबिज हैरान नजर आईं। रोहित ने आगे कहा कि वह लगभग छह महीने से रात में रोया करती थीं। ये सुनते ही अनीता रोहित से कहती हैं कि मैं फिर से रो दूंगी और रोने लगती हैं। वहीं रोहित से वाहबिज पूछती हैं कि अनीता के इस तरह रोने की वजह क्या है। रोहित बताते हैं कि लोग किसी एक्टर हो अगर किसी किरदार में देख लेते हैं तो वो उन्हें उसी तरह समझने लगते हैं। अनीता के निगेटिव रोल को देखकर फैन्स ने उनके ऊपर गंदे-गंदे कमेंट करने शुरू कर दिए थे। जिससे वह काफी परेशान थीं। वह अपनी ईमेज को लेकर काफी सीरियस हो गई थीं।

ये है मोहब्बतें की ‘शगुन’ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जताई थी मां बनने की इच्छा।

रोहित ने शो में आगे ये भी बताया कि लोगों के पास अब सोशल मीडिया पर कमेंट करने का आसान तरीका होता है लेकिन उससे दूसरा काफी प्रभावित होता है। और वह इस बारे में नहीं सोचते हैं। वहीं जब शो में अनीता से वाहबिज ने पूछा कि उन्हें किस चीज से सबसे ज्यादा दिक्कत होती है तो उन्होंने बताया कि वह फिटनेस को लेकर एकदम क्रेजी हैं। वह अपनी फिटनेस के साथ कोई भी समझौता नहीं कर सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *