जब राम व‍िलास पासवान ने पीयूष गोयल से पूछा- आप तो दादाजी हो गए हैं, सो पाते हैं या नहीं

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल मोदी कैबिनेट के सबसे चर्चित मंत्रियों में से एक हैं। एक बार फिर पीयूष गोयल चर्चे में हैं, लेकिन इस बार वजह थोड़ी अलग है। दरअसल पीयूष गोयल अभी रेल, कोयला, वित्त, और कॉरपोरेट अफेयर्स के मंत्रालयों की जिम्मेदारियां एक साथ संभाल रहे हैं। एक साथ चार-चार अहम विभागों की जिम्मेदारियां संभाल रहे पीयूष गोयल पर केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने एक शानदार टिप्पणी की है।

कैबिनेट की एक बैठक के बाद रामविलास पासवान ने चार-चार विभागों के मंत्री पीयूष गोयल से पूछा कि ‘ पीय़ूष भाई, आप अब दादाजी बन गए हैं। कई अहम विभाग हैं आपके पास। आपको सोने का भी समय मिल पाता है या नहीं? आपको बता दें कि वित्त मंत्री अरुण जेटली इस बीमार हैं और अपना इलाज करवा रहे हैं। हाल ही में अरुण जेटली की एक सर्जरी भी हुई है। पूरी तरह फिट होने तक अरुण जेटली की अनुपस्थिति में पीयूष गोयल ही इस वक्त कोयला, कॉरपोरेट और रेल मंत्रालय के साथ-साथ वित्त मंत्रालय का भी अतिरिक्त प्रभार देख रहे हैं। पेशे से चाटर्ड अकाउंटेंट पीयूष गोयल मोदी कैबिनेट में काफी तेज-तरार्र मंत्री माने जाते हैं।

2019 के लोकसभा चुनाव से पहले मोदी कैबिनेट में एक बार फिर फेरबदल कुछ दिनों पहले ही हुआ है। कहा जा रहा है कि यह फेरबदल केंद्रीय मंत्रियों के परफॉरमेंस को देखते हुए किया गया है। खास बात यह है कि वर्तमान रेल मंत्री पीयूष गोयल के कंधे पर सबसे ज्यादा जिम्मेदारियां दी गई है। तो वहीं सूचना प्रसारण मंत्रालय से स्मृति ईऱानी की छुट्टी भी हो गई है। राष्ट्रीय फिल्म अवॉड‌्र्स में 70 विजेताओं के बहिष्कार पर राष्ट्रपति भवन की फजीहत, फेक न्यूज पर पत्रकारों की पीआईबी एक्रेडेशन रद्द करने का फैसला, समेत दूसरे विवादित फैसलों की वजह से चर्चे में रहने वाली स्मृति ईरानी को हटाकर राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को सूचना प्रसारण मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया है।

आपको यहां यह भी याद दिला दें कि यह दूसरा मौका है जब स्मृति ईरानी से कोई प्रमुख मंत्रालय वापस लिया गया है। पेयजल और स्वच्छता मंत्रालय में राज्य मंत्री एसएस अहलुवालिया का विभाग बदल कर उन्हें इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *