जब Flipkart ने इस महिला एंप्लॉई को बना दिया था एक दिन की CEO

अनिल कपूर स्टारर फिल्म ‘नायक’ आखिर किसे याद नहीं। इस फिल्म में अनिल कपूर एक दिन के सीएम बने थे। ये तो हुई रील लाइफ की बात लेकिन क्या रियल लाइफ में ऐसा हो सकता है? तो जवाब है हां। जी, हम सीएम की तो नहीं लेकिन एक बड़ी कंपनी के सीईओ की बात कर रहे हैं। वो भी विश्व की टॉप इकोमर्स कंपनी में से एक ‘फ्लिपकार्ट’ कंपनी के बारे में। दरअसल इसी साल फ्लिपकार्ट कंपनी में काम करने वाली एक एंप्लॉई पद्मिनी पगाडला को एक दिन का सीईओ बनाया गया था। आइए बताते हैं आखिर क्या था पूरा मामला।

दरअसल भारत की ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट की शुरुआत साल 2007 में हुई थी और इस साल कंपनी ने अपने 10 साल पूरे किए थे। इस दिन को यादगार बनाने के लिए कंपनी के सीईओ कल्याण कृष्णमूर्ति ने एक अनोखा उपाए निकाला। उन्होंने एक दिन के लिए पद्मिनी पगाडला सीईओ बना दिया। पद्मिनी पगाडला कंपनी में करीब 4 साल से बतौर एंप्लॉई काम कर रही हैं।

बताते चलें कि पद्मिनी पगाडला को भी ये मौका इतनी आसानी से नहीं मिला था। इसके लिए बाकायदा एक प्रोसेस तैयार किया गया था। सीईओ बनने के लिए एप्लाई किया गया, इंटरव्यू हुआ, आप क्यों सीईओ बनना चाहते हो? इस तरह के सवाल किए गए तब जाकर कहीं आखिर में पद्मिनी पगाडला को एक दिन का सीईओ बनाया गया।

फ्लिपकार्ट का सीईओ बनने के बाद पद्मिनी एक सीईओ की तरह है पूरा दिन काम किया और मीटिंग्स भी की। कंपनी के सीईओ कल्याण कृष्णमूर्ति ने ट्वीटर पर ‘#CEOforaDay’ लिख कर हेशटेग के साथ यह बाच बताई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *