‘जरा हटके’ हैं IAS इंटरव्यू में पूछे गए ये सवाल, सुनकर घूम जाता है अच्छे-अच्छों का सिर!

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा पास करना बहुत ही कठिन है। सिविल सर्विसिस की परीक्षा में बहुत ही मुश्किल सवाल पूछे जाते हैं। वहीं लिखित परीक्षाएं पास करने के बाद IAS बनने की आखिरी कड़ी में इंटरव्यू प्रक्रिया होती है। इंटरव्यू में काफी कठिन सवाल पूछे जाते हैं, लेकिन कई सवाल ऐसे भी होते हैं जो ‘जरा हटके’ होते हैं। यह सवाल भले ही ‘जरा हटके’ लगें लेकिन उम्मीदवारों का फाइनल सिलेक्शन इन्हीं सवालों के आधार पर होता है। इन सवालों को सुनकर अच्छे-अच्छों का भी सिर घूम सकता है। कई सवाल सिचुएशन बेस्ड भी होते हैं, जिनसे आपकी रीजनिंग क्षमताओं या फिर हाजिर जवाब होने का भी पता लगाया जाता है। आपका असेस्मेंट इन्हीं सवालों के आधार पर किया जाता है। आप कितनी जल्दी और कितना स्मार्ट जवाब देते हैं, चयन उसी आधार पर होगा। तो चलिए जानते हैं इंटरव्यू में पूछे गए ऐसे ही कुछ ‘जरा हटके’ सवाल और उनके करीबी जवाब।

सवाल- राम और श्याम जुड़वा हैं। दोनों का जन्म May में हुआ लेकिन उनका बर्थडे जून में आता है, ये कैसे संभव है?
जवाब- May उनके शहर का नाम है

सवाल- कैसे एक कच्चे अंडे को फर्श पर गिराया जाए कि वो टूटे नहीं ?
जवाब- फर्श अंडे से ज्यादा मजबूत होता है, नहीं टूटेगा।

सवाल- वो क्या है जो किसी आधे सेब की तरह दिखता है?
जवाब- बचा हुआ आधा सेब।

सवाल- जेम्स बॉन्ड बिना पैराशूट के हवाई जहाज से कूद जाता है और मरता नहीं है, कैसे?
जवाब- हवाई जहाज रनवे पर था।

सवाल- क्या करेंगी अगर किसा सुबह उठकर आपको अचानक पता लगे कि आप प्रेग्नेंट हैं?
जवाब- मैं काफी खुश होऊंगी और अपने पति के साथ इस खुशखबरी को शेयर करूंगी।

सवाल- कोई आदमी आठ दिन बिना सोए कैसे रह सकता है?
जवाब- वो रात में सोता है।

सवाल- अगर आठ लोग मिलकर एक दीवार 10 घंटे में बनाते हैं तो 4 लोग वही दीवार बनाने में कितना समय लेंगे?
जवाब- कोई समय नहीं लगेगा, वो दीवार पहले ही बन चुकी है।

सवाल- एक बिल्ली के तीन बच्चे थे जिनके नाम जनवरी, फरवरी और मई था. मां का नाम ‘क्या’ था।
जवाब- ‘क्या’ ही मां का नाम है।

सवाल- अगर आपके एक हाथ में 3 सेब और 4 संतरे हैं और दूसरे हाथ में 3 संतरे और 4 सेब हैं तो आप क्या लेना चाहेंगे?
जवाब- बड़े हाथ, ताकि सारे सेब-संतरे ले लूं।

सवाल- अगर मैं तुम्हारी बहन को लेकर भाग जाऊं तो क्या करोगे?
जवाब- “मुझे अपनी बहन के लिए आपसे बेहतर शख्स नहीं मिल सकता” (शायद आप सिलेक्ट हो जाएं)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *