जानिए क्या हैं वे 6 फायदे जिनकी वजह से आपको हर रोज खाना चाहिए पपीता

पपीता आपको कहीं भी आसानी से मिल सकता है। इसके फल से लेकर पत्तियों तक हर हिस्से किसी न किसी बीमारी के उपचार में काम आते हैं। इसमें विटामिन ए, सी, पोटैशियम, प्रोटीन, कैरोटिन और फाइबर पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। पपीते के गूदे के अलावा इसके बीज भी काफी फायदेमंद होते हैं। पपीता कैंसर जैसे घातक रोग के रोकने के उपचार के बतौर भी इस्तेमाल किया जाता है। इसके और भी बहुत सारे औषधीय गुणों के बारे में आज हम आपको बताने वाले हैं।

1. पपीते में कैरोटेनॉयड पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। यह एक तरह का एंटी-ऑक्सीडेंट होता है जो फ्री रेडिकल्स को न्यूट्रिलाइज करने का काम करता है। ये फ्री रेडिकल्स मेटाबॉलिज्म के दौरान बनते हैं और इनमें से अधिकांश बीमारियों का कारण बनते हैं।

2. दांत दर्द में पपीते का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है। पपीते की जड़ का पेस्ट बनाकर मसूढ़ों और दांतों पर लगाने से दांत का दर्द दूर हो जाता है। इसके अलावा पपीता दांतो से बैक्टीरिया को हटाने में भी काफी मदद करता है।

3. पपीते में कैंसरोधी गुण भी पाए जाते हैं। एक रिसर्च के अनुसार पपीता में लाइकोपीन तत्व पाया जाता है जो कैंसर के खतरे को कम करता है। यह उन लोगों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है जो कैंसर के उपचार से गुजर रहे होते हैं।

4. पपीता फंगल इंफेक्शन से लड़ता है तथा आंत क्षेत्र में मौजूद उन कीड़ों को भी खत्म करता है जो कई तरह के संक्रमण और बीमारियों के कारक होते हैं।

5. पपीते का सेवन आपकी त्वचा की रंगत को बेहतर बनाता है। यह स्किन डैमेज और रिंकल्स से त्वचा की रक्षा करता है। इसमें लाइकोपीन और विटामिन सी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है जो चेहरे पर बढ़ती उम्र का असर कम करने में मददगार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *