जीनत अमान की खूबसूरती के दीवाने थे देव आनंद, करना चाहते थे प्रपोज

बतौर बॉलीवुड एक्टर देव आनंद की पहली फिल्म 1946 में आई ‘हम एक हैं’ थी। देव आनंद की एक्टिंग के अंदाज ने उन्हें हमेशा दूसरों एक्टर से अलग बनाया। देव आनंद का चलने का स्टाइल हो या डायलॉग डिलीवरी का। उनके हर अंदाज को फैंस ने बखूबी पसंद किया था। उस दौर में लड़कियां देव आनंद की दीवानी थी और उनकी एक झलक पाने के लिए कुछ भी कर सकती थी। लेकिन देव आनंद तो खुद किसी और के दीवाने थे। वो एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि जीनत अमान थी। बॉलीवुड में टीना मुनीम और जीनत अमान जैसी खूबसूरत एक्ट्रेस को लाने का क्रेडिट भी देव आनंद को ही जाता है। जीनत अमान ने अपनी पहली फिल्म देव आनंद के साथ ही किया था लेकिन इस फिल्म उन्होंने देव आनंद की बहन का रोल प्ले किया था। देवानंद फिल्म ‘हरे रामा हरे कृष्‍णा’ की शूटिंग के दौरान जीनत से काफी प्रभावित हुए और उनसे प्यार करने लगे।

जीनत को इस बात का एहसास नहीं था क्योंकि जीनत देव आनंद से 23 साल छोटी थी और उनकी दिल से इज्जत करती थीं। देव आनंद की ऑटोबायोग्राफी ‘रोमांसिंग विद लाइफ’ में जीनत और देव आनंद को लेकर कई बातें लिखी गई है। इसमें बताया गया है कि जब देव आनंद और जीनत की अफेयर की खबरें मीडिया में आई तो देव आनंद उसे पढ़कर खुश हुआ करते थे। एक दिन देव आनंद ने जीनत को अपनी एक पार्टी में बुलाया। वह यहां जीनत से अपने प्यार का इजहार करना चाहते थे।

इस पार्टी में राज कपूर भी मौजूद थे, जीनत देव आनंद से ज्यादा राज कपूर के साथ समय बिता रही थी। उन्होंने तो भरी पार्टी में राज कपूर को किस भी कर दिया। दरअसल, फिल्म ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ के दौरान ऐसी खबरें आईं थी कि राज कपूर और जीनत का अफेयर चल रहा है। देव आनंद ने इसे बस एक अफवाह समझा था लेकिन पार्टी में इन दोनों की नजदिकियां देव आनंद से बर्दाशत नहीं हुआ और वह पार्टी छोड़कर चले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *