ताज को निहारने के लिए तय होगी पर्यटकों की संख्या: शर्मा

मुहब्बत की निशानी का दीदार करने वालों को मायूसी का सामना करना पड़ सकता है। अब पर्यटक निर्धारित संख्या के आधार पर ताज को निहार सकेंगे। इस बात के संकेत केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ. महेश शर्मा ने दिया। उन्होंने यहां बैठक के दौरान कहा कि ताज देखने वालों की संख्या बढ़ने के कारण तमाम परेशानियां आ रहीं हैं। इसलिए अब इस पर शिकंजा कसा जाएगा। ताज का दीदार करने के लिए संख्या के साथ समय को निर्धारित किया जाएगा। इस पर विचार चल रहा है। उन्होंने कहा कि ताज का टिकट आॅन लाइन और आफ लाइन एक ही सर्वर से किए जाने की योजना भी है। ऐसा होने पर टिकटों की संख्या भी पता चल जाएगी। उसी को आधार बनाते हुए सैलानियों की संख्या निर्धारित करने पर विचार किया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *