तारिक फतेह के मर्डर की रच रहा था साजिश! 50 हजार का इनामी बदमाश दिल्ली में गिरफ्तार

बुधवार (1 नवंबर) को दिल्ली पुलिस ने पचास हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शख्स की पहचान नसीम रिजवान के रूप में की गई है। आरोप है कि वो हत्या, गोकुलपुरी में लूट जैसी बड़ी वारदातों को अंजाम दे चुका है। पाकिस्तानी मूल के नागरिक तारिक फतेह की हत्या की साजिश रचने का भी उसपर आरोप है। नसीम के कथित तौर पर अंडरवर्ल्ड से संबंध होने के आरोप भी लगे हैं। इस साल ये दूसरी ऐसी गिरफ्तारी है जिसमें कथित तौर पर फतेह की हत्या की साजिश रची जा रही थी। इससे पहले दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जुनैद नाम के शख्स को गिरफ्तार किया था। उसपर अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील के कहने पर तारिक फतेह की हत्या की साजिश रचने का आरोप था। रिपोर्ट के अनुसार निशानेबाजी में काफी अच्छा कहा जाने वाला जुनैद लंबे समय से छोटा शकील के संपर्क में था। शकील ही फतेह की हत्या कैसे की जाए, निर्देश दे रहा था।

गौरतलब है कि तारिक फतेह पाकिस्तानी मूल के कनेडियन लेखक हैं। उन्हें शरिया कानून की आलोचना करने वाली शख्सियतों में से एक माना जाता है। फतेह के बयान आमतौर पर इस्लामिक कानून के इतर रहे हैं। कई बार उनके सार्वजनिक बयानों से खासे विवाद पैदा हो चुके हैं। रिपोर्ट के अनुसार इस्लाम पर तारिक फतेह के बयान से दाऊद इब्राहिम और छोटा शकील जैसे मोस्ट वांटेड खासा विरोध करते हैं। इसीलिए उन्होंने फतेह की हत्या की सुपारी जुनैद को दी थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *