तैमूर को अपनी जायदाद का वारिस नहीं बना पाएंगे सैफ, 5000 करोड़ की है प्रॉपर्टी

सैफ अली खान का आज जन्मदिन है, इसी के साथ ही ‘सेक्रेड गेम्स’ एक्टर सैफ अली खान 48 साल के हो गए हैं। सैफ अली खान पटौदी खानदान से नाता रखते हैं। सैफ पटौदी परिवार के 10वें नवाब हैं। सैफ अली खान बहुत सारी प्रॉपर्टी के मालिक हैं। सैफ की ये 5000 करोड़ की प्रॉपर्टी काफी विवादों में रही है। ऐसे में सैफ अली खान अपने बेटे तैमूर अली खान को अपनी प्रॉपर्टी का वारिस नहीं बना सकते। सरकार ने एनिमी प्रॉपर्टी प्रोटेक्शन एंड रजिस्ट्रेशन एक्ट संशोधित किया था। ऐसे में सैफ अली खान की ये जमीन एनिमी प्रॉपर्टी के अंतर्गत आ जाती है। एक्ट के मुताबिक अगर कोई एनिमी प्रॉपर्टी पर अपने पुत्र के वारिस होने का दावा पेश करता है, ऐसे में उसे हाईकोर्ट या फिर सुप्रीम कोर्ट में मुकदमा करना होता है।

ऐसी स्थिति में सीधे-सीधे सैफ तैमूर को वारिस नहीं बना सकते। आपको बताते चलें, सैफ अली खान और करीना कपूर खान ने अपने बेटे तैमूर अली खान का पहला जन्मदिन बड़ी ही धूम-धाम से मनाया था। सैफ ने बेटे तैमूर का जन्मदिन हरियाणा में स्थित अपने 800 करोड़ के महल में मनाया था। सैफ के हरियाणा के अलावा भी दिल्ली और मुंबई में करोड़ों की जमीन है। सैफ और करीना ने साल 2012 में शादी की थी। इससे पहले दोनों एक दूसरे को करीब तीन साल तक टेड करते रहे। इसके बाद करीना और सैफ की जिंदगी में तैमूर अली खान की एंट्री हुई। सैफ-करीना के बेटे तैमूर अली खान आज के जमाने के पॉपुलर स्टार किड हैं।

बॉलीवुड की हस्तियों के बच्चे आज सोशल मीडिया पर अपने सेलेब्स माता-पिता से ज्यादा फेमस हैं। उन्हीं में से एक हैं तैमूर अली खान। सोशल मीडिया आए दिन तैमूर की तरह-तरह की तस्वीरें सामने आती रहती हैं। इतना ही नहीं तैमूर के तो सोशल मीडिया पर अभी से फैन फॉलोइंग बन गई है। साथ ही तैमूर के आए दिन कई सारे फैन पेज भी बन जाते हैं जिनमें हर रोज तैमूर की दिन भर की एक्टिविटी पोस्ट होती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *