…तो इस वजह से मम्मी की सारी लाइमलाइट ले गए तैमूर

मुंबई। बॉलीवुड की हसीन एक्ट्रेस करीना कपूर आए-दिन सुर्ख़ियों में बनी रहती थीं, लेकिन जबसे वो मां बनी हैं उनका सारी लाइमलाइट उनके बेटे तैमूर अली खान ले जाते हैं। तैमूर तो सोशल मीडिया के किड स्टार बन चुकें हैं उनकी कोई भी फोटो आते ही वायरल होने लगती है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ।

इस बार तैमूर की एक बेहद प्यारी फोटो वायरल हुई है। फोटो में तैमूर अपनी बुआ को एकटक देख रहे हैं। दरअसल, करीना की ननद सोहा अली खान जल्द ही मां बनने वाली हैं। हाल ही में सोहा अपने भाई सैफ की बर्थडे पार्टी में नजर आई थीं।

अब वह अपने बेबी शॉवर के मौके पर फिर से भाभी करीना और उनकी बहन करिश्मा कपूर और पूरे परिवार के साथ नजर आईं। बेबी शॉवर की एक बेहद क्यूट फोटो सोहा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। इस फोटो में उनका भतीजा तैमूर एकटक अपनी बुआ को देख रहा है।

पिंक ड्रेस में सोहा कितनी प्यारी लग रही हैं और तैमूर तो उनसे भी प्यारे, है ना? इस तस्वीर को सोहा ने अपने सोशल अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा है, मुझे दिन की सबसे अच्छी तस्वीर मिल गई। इस फोटो में सोहा और तैमूर के साथ उनका प्यारा डॉगी भी नजर आ रहा है।

ननद सोहा के बेबी शॉवर में करीना और उनकी बहन करिश्‍मा कपूर एक जैसी जैकेट में नजर आईं। करिश्मा ने करीना के साथ की एक प्यारी सी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *