तो इस वजह से संजीव कुमार के इस कर्ज से आज भी मुक्त नहीं हो पाए हैं शत्रुघ्न सिन्हा

फिल्म ‘खिलौना’ की जबरदस्त कामयाबी के बाद बॉलीवुड एक्टर संजीव कुमार ने इंडस्ट्री में अपनी जगह बना ली थी। वहीं बॉलीवुड में शॉटगन नाम से मशहूर शत्रुघ्न सिन्हा की फिल्म ‘कालीचरण’ तो आपको याद ही होगी। इस फिल्म से शत्रुघ्न सिन्हा ने भी बॉलीवुड में अपने पैर जमा लिए थे। संजीव कुमार और शत्रुघ्न सिन्हा अच्छे दोस्त माने जाते थे। संजीव कुमार ने ही फिल्म खिलौना के लिए शत्रुघ्न की सिफारिश डायरेक्टर से की थी। इस फिल्म में शत्रुघ्न विलेन बनकर हिट हुए। फिल्म में उनके किरदार की खूब तारीफ भी की गई। संजीव कुमार अक्सर लोगों की मदद करने के लिए जाने जाते थे। एक बार जब शत्रुघ्न सिन्हा को पैसों की जरूरत थी तो वो सुभाष घई के पास पैसे मांगने गए लेकिन घई ने पैसे देने से इनकार कर दिया। इसके बाद वो संजीव कुमार के पास गए और संजीव ने उन्हें निराश नहीं किया।

संजीव कुमार ने शत्रुघ्न के हाथ में दस लाख दिए और कहा कि जब तुम्हारे पास हो तब दे देना। शत्रुघ्न सिन्हा संजीव कुमार का वो कर्ज आजतक नहीं उतार पाए हैं। दरअसल, संजीव कुमार की अचानक मौत के बाद उन्हें समझ ही नहीं आया कि वो ये पैसा किसे लौटाए।

शत्रुध्न सिंहा के मुताबिक शादी के बाद उन्हें पैसों की काफी जरूरत थी। लेकिन घई के मना करने के बाद वह निराश हो चुके थे। ऐसे में संजीव ने उनकी मदद की। शत्रुघ्न सिन्हा उनसे पैसा लेने के दो साल बाद तक उन्हें पैसा नहीं लौटा पाए। उसके बाद 1985 में संजीव कुमार की मौत हो गई। संजीव ने शादी नहीं की थी। यही वजह थी कि शत्रुघ्न कतो समझ नहीं आया कि वो इस पैसे को किसे वापस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *