…तो ये है सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत की ‘केदारानाथ’ की कहानी!

सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान की डेब्यू फिल्म केदारनाथ को लेकर बहुत सारी बातें सामने आती रहती हैं। अभिषेक कपूर के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म का हाल ही में टीजर रिलीज किया गया था। जिसे बहुत सारे लोगों ने सराहा था। सारा इस फिल्म में सुशांत की लीड एक्ट्रेस का किरदार निभाएंगी। राब्ता स्टार ने भी अभिषेक कपूर की फिल्म काई पो चे के जरिए अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। इस प्रोजेक्ट को लेकर लोगों के मन में काफी सारी जिज्ञासाएं बनी हुई हैं। जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू हो जाएगी।

अभिषेक कपूर ने कुछ दिनों पहले कहा था कि मेरी सारी फिल्मों की तरह केदारनाथ भी काफी पैशेनेट तरीके से लिखी गई है। यह एक प्रेम कहानी है और इसकी पृष्ठभूमि में खूबसूरत केदारनाथ मंदिर का जादू है। मुझे फिल्म बनाने दें और फिल्म को ही बात करने दें। फिल्म में सारा एक टूरिस्ट का किरदार निभाएंगे वहीं सुशांत पिट्ठू (पीठ पर सामान लादकर ले जाने वाला) के तौर पर नजर आएंगे। पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार प्रोजेक्ट से जुड़े एक सूत्र ने फिल्म की कहानी के बारे में कुछ जानकारी दी है। उसने बताया- केदारनाथ 2013 में उत्तर भारत के राज्य उत्तराखंड में आई बाढ़ पर आधारित है।

सूत्र ने बताया- 2004 में आई सुनामी के बाद भारत को पहली बार इतनी भीषण प्राकृतिक आपदा का सामना करना पड़ा था। कई दिनों तक बादल फटने से यह बाढ़ आई थी। 16 जुलाई 2013 को उत्तराखंड सरकार ने एक रिपोर्ट जारी कर बताया था कि इस बाढ़ में 5,700 से ज्यादा लोगों की जान चली गई थी। भारतीय वायु सेना, भारतीय सेना और पैरामिलिट्री के जवानों ने बाढ़ग्रस्त इलाकों से 110,000 से ज्यादा लोगों को बचाया था। इसी प्राकृतिक आपदा की त्रासदी पर अभिषेक कपूर ने अपनी फिल्म की कहानी को बुना है।

कुछ दिनों पहले जारी हुए फिल्म के फर्स्ट लुक में पहाड़ियां नजर आ रही हैं, जिसके बीचों बीच त्रिशूल दिखाई दे रहा है। वहीं पीले रंग से आगे लिखा है ‘केदारनाथ’। फिल्म की टैग लाइन में सबसे पहले ध्यान जाता है जो अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। टैक लाइन के तौर पर लिखा गया है,’ लव इज पिलग्रेमेज’ मतलब प्यार एक तीर्थ यात्रा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *