दिल्ली: तिमारपुर में ननद और भाभी की हत्या

मारपुर इलाके में ननद और भाभी की गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्या की यह घटना तिमारपुर थाने के वजीराबाद एरिया की है। पुलिस के मुताबिक हत्या में जान गंवाने वाली भाभी की उम्र 28 और ननद की 24 है। भाभी का नाम प्रेमलता और ननद का सोनिया था। शव के पास से खून से सना पेचकस भी बरामद हुआ है। वारदात के बाद से प्रेमलता का पति मोहित गायब है। दोनों महिलाओं की गर्दन आधी से ज्यादा कटी हुई है। शुरुआती जांच में मोहित पर भी संदेह किया जा रहा है। पुलिस अभी मोहित की तलाश कर अन्य बिंदुओं से मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक हत्यारा घर में आसानी से दाखिल हुआ क्योंकि यहां पर जबरन प्रवेश का कोई निशान नहीं मिला है। पुलिस ने जांच के दौरान वॉशिंग मशीन पर खून से सना एक चाकू पड़ा पाया है। वहीं दोनों हत्या से पहले महिलाओं के मोबाइल फोन को तोड़े जाने का प्रमाण भी मिला है। जहां पर दोनों महिला की हत्या हुई वह मकान राजकुमार का है। सोनिया राजकुमार की बेटी थी। सोनिया की उम्र 24 साल थी। सुबह 10 बजे फोन पर हत्या की सूचना पुलिस को मिली थी। अंदेशा है कि रविवार रात पति-पत्नी में झगड़े के बाद वारदात को अंजाम दिया गया होगा। यह भी संदेह है कि सोनिया बीच-बचाव करने आई तब उसकी भी गला रेतकर हत्या कर दी गई। सोनिया की हाल ही में सर्जरी हुई थी। प्रेमलता और मोहित उनकी देखभाल करने आए थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *