न्यू इयर पर सुनिधि चौहान के घर आया नन्हा मेहमान

बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर सुनिधि चौहान के घर एक नन्हा मेहमान आया है। जी हां, सुनिधि चौहान ने सोमवार की शाम बेटे को जन्म दिया है। सुनिधि के गायनॉलोजिस्ट ने बताया कि सुनिधी और हितेन के बेटे का जन्म शाम 5.20 बजे हुआ। सुनिधि ने एक जनवरी को मुंबई के सूर्या अस्पताल में अपने पहले बच्चे को जन्म दिया। पिछली बार सुनिधि डब्लिन स्क्वैयर में एक शो के दौरान नजर आई थीं। सितंबर 2017 में हुए इस शो में उस वक्त वह प्रेग्नेंसी के दूसरे ट्राइमेस्टर में थीं। इस लाइव शो में सुनिधि को देख ऑडियंस इतनी प्रभावित थी की सभी ने उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन दी थी।

यहां सुनिधि की परफॉर्मेंस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। इस शो पर सुनिधि ने अनारकली सूट पहना हुआ था। इस दौरान सुनिधि ने लोगों को अपनी गायकी से भी मंत्रमुग्ध किया। बता दें, सुनिधि ने म्यूजिक कंपोजर हितेन सोनिक से शादी की। दोनों ने मिलकर अब तक कई सुपरहिट्स गाने दिए हैं जैसे- डांस पे चांस, रुकी -रुकी, कमली, मैं बनी तेरी राधा।

आपको बतादें, इंडस्ट्री में सुनिधि पिछले दो दशकों से काम कर रही हैं। उनके गाने हमेशा टॉप लिस्ट में शुमार रहते हैं। गानों को अपनी आवाज देने के अलावा चौहान रिएलिटी शोज को जज करने में हमेशा बिजी रहती हैं। सुनिधि ने कोरियोग्राफर बॉबी खान के साथ 18 साल की उम्र में पहली शादी की थी जो असफल रही। इसके बाद साल 2012 में गायिका ने म्यूजिक कंपोजर हितेश सोनिक को दो साल डेट करने के बाद शादी कर ली थी। अपने पति हितेश के साथ सुनिधि को कई बार अवॉर्ड फंक्शन में देखा जाता रहता है। कपल की शादी को पांच साल हो चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *