पति और पत्नी मिलकर करते थे 14 साल की लड़की का रेप, सामने आई पीड़िता की दिल दहला देने वाली कहानी

अमेरिका के मिसौरी एक दंपित द्वारा लड़की के साथ रेप करने का मामला सामने आया है। दंपित की पहचान पिता लैरी और उसकी पत्नी अलिका डिक्स के रूप में हुई है। दंपित 14 वर्षीय लड़की के साथ दिन में 3 बार यौन संबंध बनाते थे। लड़की करीब एक साल से दंपित के यौन उत्पीड़न का शिकार हो रही थी। दोनों को लड़की के साथ रेप करने और एक वेश्या के तौर पर इस्तेमाल करने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वहीं दंपति ने गिरफ्तारी के बाद पीड़ित लड़की के साथ रेप करने की बात कबूल कर ली है।

पीड़ित लड़की अमेरिका के मिसौरी में रहने वाले लैरी और उसकी पत्नी अलिका के साथ रह रही थी। ‘डेली मेल’ की रिपोर्ट के मुताबिक लैरी साल 2016 से लड़की का रेप कर रहा था। उस वक्त लड़की की उम्र महज 14 वर्ष थी। फिलहाल लड़की 15 साल की है। रिपोर्ट के मुताबिक लैरी एक दिन में करीब 3 बार लड़की का रेप करता था। वहीं लैरी की पत्नी उसका विरोध करने के बजाए ये सब पास में बैठकर देखती रहती थी। यहां तक कि कई बार वह लड़की के साथ संबंध बनाने में पति लैरी का साथ भी देती थी।

वहीं प्रोसेक्यूटर का कहना है कि रेप के दौरान लड़की को हत्थकड़ी लगाई जाती थी और आंखों पर काली पट्टी बांधी जाती थी। प्रोसेक्यूटर बेन बर्कस्ट्रेसर का कहना है कि दंपित लड़की को एक वेश्या की तरह इस्तेमाल कर रहे थे। इसके अलावा रिपोर्ट की मानें तो लड़की को कई बार ओरल सेक्स के लिए बाधित किया जाता था। 42 वर्षीय दंपति की दरिंदगी का खुलासा उस वक्त हआ जब लड़की के एक दोस्त को इस बारे में पता चल गया। लड़की के दोस्त ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी।

गिरफ्तारी के बाद दंपति ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उन्होंने यह मान लिया कि वो अपनी करीब एक साल से लड़की का रेप कर रहे थे। अब लैरी और अलिका वेबस्टर की जेल में बंद हैं। उनपर 5 लाख डॉलर का जुर्माना लगाया गया है। वहीं शुक्रवार को लड़की के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने जैसे घिनौने अपराध के लिए लैरी डिक्स को उम्र कैद की सजा सुनाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *