पद्मावती विवाद: ऐक्ट्रेस ने निकाली भड़ास, पूछा- जब होता है महिलाओं का रेप, तब कहां जाता है गुस्सा

संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती का देशभर में विरोध जारी है। यह फिल्म राजनीतिक रंग ले चुकी है। फिल्म पर विवाद इतना गहराता जा रहा है कि निर्माताओं को रिलीज डेट खिसकानी पड़ी। लोग निर्देशक पर ऐतिहासिक तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश करने का आरोप लगा रहे हैं। कहा जा रहा है कि फिल्म में रानी पद्मिनी और अलाउद्दीन खिलजी के बीच एक ड्रीम सीक्वेंस है। इसे भंसाली सिरे से खारिज कर चुके हैं। उन्होंने कहा है कि फिल्म में ऐसा कुछ नहीं है। लेकिन इसके बाद भी विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है।

अब फिल्म की एक्ट्रेस अदिती राव हैदरी ने कहा कि वे अपने देश से प्यार करती हैं, लेकिन वह यहां के लोगों की मानसिकता को समझने में असफल रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्विट किया- जब महिलाओं के साथ दुष्कर्म होता है, उन्हें प्रताड़ित किया जाता है, पीटा जाता है और कोख में ही उन्हें मार दिया जाता है, लोग तब इतना गुस्सा क्यों नहीं होते और बदलाव की मांग नहीं करते। मुझे यह समझ में नहीं आता। मैं अपने देश से प्यार करती हूं, लेकिन अब यह मेरी समझ से परे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *