पश्चिम बंगाल: संघ प्रमुख मोहन भागवत के बाद अब भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का कोलकाता कार्यक्रम रद्द, बताई ये वजह

कोलकाता में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के एक कार्यक्रम के लिए कराई गई बुकिंग को रद्द कर दिया है। भाजपा अध्यक्ष के कार्यक्रम के लिए 11 से 13 अगस्त तक के लिए नेताजी इंडोर स्टेडिम को बुक किया गया था। जिसे रद्द कर दिया गया है। भाजपा नेताओं का आरोप है कि कार्यक्रम की बुकिंग को बंगाल सरकार के इशारे रद्द किया गया है। इससे पहले आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के अक्टूबर में कोलकाता में होने वाले प्रोग्राम के लिए महाजाति सदन की बुकिंग भी कैंसिल कर दी गई थी। ये प्रोग्राम सिस्टर निवेदित मिशन ट्रस्ट द्वारा उनके जन्म की 150वीं वर्षगांठ पर आयोजित किया जाने वाला था। इसमें भागवत के अलावा राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी को भी शिरकत करनी थी। अधिकारियों ने इसे आडिटोरियम की मरम्मत का हवाला देकर कैंसिल किया है। खबर के अनुसार इससे पहले साल 2014 में भी  शाह की रैली को रद्द किया जा चुका है।

अब भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के कार्यक्रम की बुकिंग पर भी राज्य सरकार ने कैंची चला दी है। भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सरकार पर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के होने वाले कार्यक्रम के लिए जगह नहीं देने का आरोप लगाया है। पार्टी का कहना है कि उन्होंने अमित शाह के कार्यक्रम के लिए कोलकाता में कई जगहों के लिए आवेदन किए थे लेकिन कोई जगह अब तक नहीं मिल पाई है।  सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा अध्यक्ष की रैली में करीब 12 हजार लोग आने वाले थे। जिसके लिए पार्टी द्वारा स्टेडिम को बुक किया गया था। स्टेडियम के लिए कोलकाता पुलिस ने एनओसी भी दे दी थी। लेकिन बीती 30 अगस्त को बताया गया दुर्गा पूजा की वजह से पूरा स्टेडिम बुका किया जा चुका है। ये बात भाजपा बंगाल के जनरल सेक्रेटरी सयानतम बासू ने कही है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *