पीएम नरेंद्र मोदी के पैतृक घर के नजदीक मिली प्राचीन विरासत

गुजरात के वडनगर में जमीन के नीचे खुदाई के दौरान प्राचीन विरासत मिल रही है। इसी इलाके में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पैृतक निवास है। खास बात है कि प्राचीन विरासत मोदी के घर के करीबी ही मिली है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) को खुदाई के दौरान पक्की ईंटों की बनी लेन मिली। जिसका संबंध 15 वीं सदी से बताया जा रहा है। अभी वडनगर के कुछ और स्थानों पर खुदाई होनी है। माना जा रहा है कि कुछ और विरासतें हाथ लग सकतीं हैं। जिनके अध्ययन से इतिहासकारों को नई जानकारियां भी मिलेंगी।

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के डिप्टी सुपरिंटेंडेंट अभिजीत अंबेकर के मुताबिक वडनगर में कुल चार स्थानों का खुदाई के लिए चयन हुआ। इसमें से ब्राह्मण शेरी नामक स्थाना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के घर के काफी नजदीक है। उन्होंने बताया कि आठ मीटर गहरी खुदाई हुई है। करीब 6.3 मीटर की गहराई पर ही ईंटों की लेन मिली। उन्होंने आगे खुदाई के बाद चौड़ी सड़क मिलने की संभावना जताई। हालांकि उन्होंने कहा कि अब खुदाई के लिए गुंजाइश नहीं बची है, क्योंकि खुदाई लायक जमीन का हिस्सा ही खत्म हो चुका है। ईंटों की लेन की खुदाई के दौरान कई रंगो की चूड़ियां, पॉलिश मोती, कांच और कीमती पत्थर भी मिले हैं। भारतीय पुरातत्व विभाग ने इन वस्तुओं को सल्तनत काल से जुड़ी बताई हैं।खुदाई के आधार पर कहा जा रहा है कि यहां कभी पहले चौड़ी सड़कें रही होंगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *