पोरस में स्वर्गलोक की अप्सरा की तरह नजर आ रहीं हिटलर दीदी, देखिए रति पांडे का ऑथेंटिक लुक

सबकी फेवरेट हिटलर दीदी यानी टीवी एक्ट्रेस रति पांडे ने काफी लंबे समय के बाद टेलेविजन की दुनिया में एक बार फिर से धमाकेदार शो से कमबैक किया है। रति पांडे सोनी एंटरटेनमेंट के एतिहासिक शो पोरस में नजर आ रही हैं। रति इस ऐतिहासिक शो की सेंट्रल करैक्टर हैं। शो की शुरुआत 27 नवंबर रात 8.30 बजे से हो चुकी है। आगे की स्लाइड में जानिए रति की अहम भूमिका और क्या है इस शो की खासियत।

पिंकविला को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया, वह शो की सेंट्रल करैक्टर हैं, जो कि पोरस की मां अनुसईया की भूमिका निभा रही हैं। उनकी भूमिका महत्वपूर्ण सदस्य की है। रति पांडे के अपोजिट भूमिका में अभिनेता लक्ष लालवानी नजर आ रहे हैं। ये दोनों पति-पत्नी की भूमिका में हैं।
बताया जा रहा है कि इस शो में रति को डेली 20 किलो की ज्वैलरी पहननी पड़ती है। उनकी यह ज्वैलरी उनके कॉस्ट्यूम से कहीं ज्यादा भारी है। हालांकि रति को भारी भरकम आउटफिट्स से कोई शिकायत नहीं है। वह इस भूमिका को पाकर बेहद खुश हैं।